अनंत सिंह और ऋषिकेश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिहार

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में दहेज की काफी चर्चा है। इसी बीच होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार ने इन सभी दावों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

मनोज आर्या

Highlights:

  • मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर चर्चा में हैं।

  • मीडिया रिपोर्ट्स में इस शाही शादी और देहज को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

  • इन सभी दावों के बीच अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है।

Anant Singh Daughter Shivangi Singh Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस शाही शादी पर बिहार के साथ-साथ पूरे देशभर में बातचीत हो रही है। मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने खुद दावा किया है कि उनकी बेटी की शादी में बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई कालाकार शामिल होंगे।

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि वह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित को दहेज में लैंड रोवर डिफेंडर जैसी लग्जरी कार दे रहे हैं। हालांकि, मोकामा विधायक ने कई मीडिया से बातचीत में यह साफ कर चुके हैं कि वह दहेज नहीं, बल्कि गिफ्ट दे रहे हैं।

होने वाले दामाद ऋषिकेश का खुलासा

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी और उससे जुड़ी तमाम चर्चाओं के बीच पहली बार दूल्हे राजा यानी कि ऋषिकेश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा के साथ हुई बातचीत में उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं। दीपक शर्मा को भेजे मैसेज में ऋषिकेश कुमार ने लिखा कि शिवांगी की शादी को लेकर आजकल मीडिया में बहुत गलत जानकारी दी जा रही है। मैं आपको खुद सबकुछ बता देता हूं।

वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा और ऋषिकेश कुमार के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनग्रैब

बहुत लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं, लेकिन मैं आपको अपनी कुछ तस्वीर और जानकारी साझा कर रहा हूं। ताकि लोगों को सबकुछ सच-सच पता चल सके। इस बातचीत में उन्होंने अपने पिता रणविजय सिंह और अपने होने वाले ससुर अनंत सिंह के साथ कुछ तस्वीरें भी भेजे हैं।

'दहेज में एक रुपया भी नहीं, सिर्फ आशीर्वाद'

दीपक शर्मा के साथ हुई बातचीत में ऋषिकेश कुमार ने कहा कि बहुत लोग दहेज के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन मैं आपको एक बात बता रहा हूं। हमनें दहेज में एक रुपया भी नहीं मांगा है, मैं तो बस आशीर्वाद मांगा हूं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि मैं दहेज क्यों लूंगा... मैं खुद इतना कमाता हूं और कामयाब हूं। मुझें किसी दहेज की कोई जरूरत नहीं है।

अनंत सिंह और रणविजय सिंह, शिवांगी के भाईयों के साथ ऋषिकेश कुमार

शादी को लेकर दोनों ओर तैयारियां तेज

शिवांगी और ऋषिकेश की शादी को खास और शानदार बनाने के लिए दोनों परिवारों में जोरदार तैयारियां हो रही हैं। साथ ही, होने वाले ससुराल वालों की ओर से भी स्वागत के लिए भव्य इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे परिवार और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।

शादी के बाद बहू के स्वागत को खास और यादगार बनाने के लिए पटना के बिहटा में एक शानदार नया घर बनाया गया है। बुधवार को इसी नए घर में वैदिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश की पूजा संपन्न हुई।

दिल्ली से बिहटा पहुंचा ऋषिकेश का परिवार

परिवार के लोग दिल्ली से बिहटा आ चुके हैं और शादी की प्रारंभिक रस्मों की तैयारियों में व्यस्त हैं। हल्दी सहित कई अहम वैवाहिक रस्में इसी नए घर में पूरी की जाएंगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण