अमित शाह, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
बिहार

'वोट बैंक के लिए घुसपैठियों...', बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर बोले अमित शाह, जनता ने दिया जवाब

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने “विकसित बिहार” के संकल्प पर...

अमन उपाध्याय

Amit Shah Reaction On Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर एनडीए की राजनीतिक पकड़ को मजबूती से स्थापित किया है। इस प्रचंड जनादेश के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में निर्णायक निर्णय लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बिहार की जनता को धन्यवाद किया।

अमित शाह ने लिखा कि ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक बिहार भूमि की जनता को कोटि-कोटि नमन। यह प्रचंड जनादेश इस बात का प्रमाण है कि बिहार ने विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए एनडीए की संकल्प सेवा को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को जंगलराज से बाहर निकालकर स्थिर शासन दिया है। यह परिणाम एक विकसित बिहार की जनता की आकांक्षा का प्रतीक है।

घुसपैठियों को बचाने की कोशिश

गृह मंत्री ने आगे कहा कि बिहार का हर एक वोट भारत की सुरक्षा नीति में जनता के विश्वास को मजबूत करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन जनता ने उन्हें कड़े संदेश के साथ नकार दिया।

शाह ने कहा कि बिहार ने पूरे देश का रुख साफ कर दिया है कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। उन्होंने इस संदर्भ में कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि यही कारण है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है।

जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति

अमित शाह ने इसे विकसित बिहार के सपने में विश्वास रखने वाले हर नागरिक की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति चाहे किसी भी रूप में आए, बिहार की जनता अब उसे स्वीकार नहीं करेगी। अब जनादेश प्रदर्शन और बेहतर कामकाज की राजनीति पर आधारित है।

एनडीए की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, और सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए शाह ने विशेष रूप से बिहार भाजपा के बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके अथक परिश्रम ने इस जीत को संभव बनाया है।

अमित शाह ने अंत में बिहार की जनता, खासकर महिलाओं के लिए बड़ा आश्वासन देते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ एनडीए को जनादेश मिला है, मोदी सरकार उससे भी अधिक समर्पण के साथ बिहार के विकास के लिए कार्य करेगी।

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र