तेजस्वी यादव व अख्तरुल ईमान (डिजाइन फोटो) 
बिहार

ओवैसी की AIMIM देगी RJD का साथ! एक मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी NDA की टेंशन

Rajya Sabha Chunav: बिहार में राज्यसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। इस बीच ओवैसी की पार्टी AIMIM के बिहार अध्यक्ष ने तेजस्वी से यादव से मुलाकात की है जिसने सूबे का सियासी पारा चढ़ा दिया है।

अभिषेक सिंह

Bihar Politics: तेजस्वी यादव 2026 के राज्यसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार की जीत पक्की करने का प्लान बनाने में लगे हैं। RJD ने एडी सिंह को फिर से अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। इस बीच AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान आज बुधवार तेजस्वी यादव से मिलने उनके घर गए।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) RJD को अपना समर्थन देगी? जिस पर बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा, "हम सिर्फ बात करने आए हैं...जो भी होगा, बात आपके यानी मीडिया जरिए आगे बढ़ाई जाएगी।

नीतीश कुमार लड़ रहे RS चुनाव

बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जेडीयू से राज्यसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। NDA जहां दावा कर रहा है कि उसके उम्मीदवार सभी पांच सीटों पर जीतेंगे।

आरजेडी ने किया बड़ा दावा

दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल का कहना है कि एडी सिंह की जीत पक्की है। महागठबंधन के पास सिर्फ 35 विधायक हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव जोर शोर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM जिसके पांच MLA हैं, को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। यह मीटिंग इसी कोशिश का हिस्सा है।

क्या है राज्यसभा चुनाव का गणित

गौरतलब है कि बिहार में एक राज्यसभा उम्मीदवार को जीत दर्ज करने के लिए 41 विधायकों के वोट की जरूरत है। विपक्षी गठबंधन के पास कुल 35 विधायक हैं। असदुद्दीन ओवैसी के की पार्टी के पांच और बसपा का एक विधायक इस चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। दूसरी तरफ NDA को भी अपना 5वां उम्मीदवार जितवाने के लिए 3 वोट की दरकार है। ऐसे में अगर AIMIM विपक्ष का साथ देती है तो एनडीए की टेंशन बढ़ना तय है।

AIMIM देगी आरजेडी का साथ

राज्यसभा चुनाव को लेकर अख्तरुल ईमान और तेजस्वी यादव के बीच क्या कुछ बातचीत हुई इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है, लेकिन सियासी हलकों में चर्चा है कि AIMIM अगर राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ देती है तो उसकी राजनीति पर असर पड़ सकता है।

असदुद्दीन औवैसी की पार्टी AIMIM पर पहले भी भारतीय जनता पार्टी की 'बी' टीम होने के आरोप लगते रहते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो ज्यादा संभावना इस बात की है कि वह एडी सिंह का समर्थन करेगी। हालांकि, आखिर में क्या कुछ होता है इसका जवाब चुनाव की तारीख यानी 15 मार्च को मिलेगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव