गिरिराज सिंह पर आप कार्यकर्ता ने किया हमला (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
बिहार

जनता दरबार के दौरान AAP कार्यकर्ता ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर किया हमला, बचाव में उतरी पार्टी

आज यानी शनिवार को जनता दरबार के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला हुआ। हमले के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मोहम्मद सैफी के रूप में हुई है, जिसके बाद से सियासी घमासान बढ़ गया है।

शुभम पाठक

पटना: आज बिहार से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है जहां जनता दरबार के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर एक सरफिरे ने हमला कर भगदड़ मचा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब इस खबर में एक नया मोड़ सामने आया है जिसमें पता चला है कि गिरिराज सिंह पर हमला करने वाला शख्स आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है।

हमले की खबर अब एक राजनीतिक मोड़ ले चुकी है। गिरिराज सिंह पर हमला करने वाला शख्स की पहचान मोहम्मद सैफी के तौर पर हुई है वह एक वार्ड पार्षद है। इस बात का खुलासा होने के बाद आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ता के बचाव में आ खड़ी हुई है।

गिरिराज सिंह पर हमला

आज बिहार में एक अजीबो गरीब घटना हुई। जब शनिवार को गिरिराज सिंह बलिया प्रखंड में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान एक सिरफिरा आदमी जो कि सफेद टोपी पहने हुआ था वहां पहुंचा और बदतमीजी से बात करने लगा।

वहां उपस्थित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसके बदतमीजी को देखते हुए उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच उसने गिरिराज सिंह को मुक्का मारने की कोशिश की। हलांकि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। युवक की पहचान मोहम्मद सैफी के रूप में हुई है और वह वार्ड पार्षद बताया जा रहा है। इसके बाद पूछताछ में यह युवक आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता निकला।

बचाव में उतरी आम आदमी पार्टी

गिरिराज सिंह पर हमले में पकड़ा गया मोहम्मद सैफी आम आदमी पार्टी का कर्यकर्ता निकला। इस खबर को फैलते ही पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अंगेश सिंह का कहना है कि गिरिराज सिंह पर हमला नहीं हुआ है। मोहम्मद सैफी को फंसाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के पूर्व बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अंगेश सिंह ने कहा कि सैफी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और निर्वाचित पार्षद हैं। वे क्षेत्र की मांगों को लेकर सांसद गिरिराज सिंह के पास गए थे, लेकिन गिरिराज सिंह के सुरक्षाकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की और झूठे आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार करवा दिया। आम आदमी पार्टी सैफी के साथ खड़ी है, उन्हें फंसाया जा रहा है।

पुलिस ने जारी किया बयान

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमले के बाद बेगूसराय पुलिस कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि जनता दरबार कार्यक्रम समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री बलिया प्रखंड परिसर से निकलने लगे, तभी मोहम्मद सैफी नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और मंत्री से जबरदस्ती मिलने की कोशिश की।

लेकिन जब सुरक्षा बलों ने उसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से रोका तो वह व्यक्ति अचानक माननीय केंद्रीय मंत्री का नाम लेकर चिल्लाने लगा और उन्हें अपमानित करने की नीयत से धक्का-मुक्की करने लगा। इसके बाद मौजूद पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहम्मद सैफी को पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव