-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Mayawati Is Losing Vote Bank Due To Creamy Layer Reservation That Is Why She Is Showing Her Displeasure Repeatedly
आरक्षण में क्रीमीलेयर से मायावती को वोट बैंक का नुकसान, इसलिए बार-बार दिखा रहीं नाराजगी
- Written By: शुभम पाठक
आरक्षण में क्रीमीलेयर को लेकर बीएसपी प्रमुख ने कहा कि एससी-एसटी आरक्षण का वर्गीकरण और क्रीमीलेयर का मुद्दा इन वर्गों को बांटने वाला है, जबकि बसपा का मानवतावादी आंदोलन जाति के आधार पर सदियों से सताए गए इन लोगों को जोड़कर ‘बहुजन समाज' बनाने का है। जिससे कोई समझौता संभव नहीं है।

आरक्षण में क्रीमीलेयर पर एक बार फिर भड़की मायावती (सोर्स:- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण प्रणाली में उपवर्गीकरण और क्रीमीलेयर के फैसले के बाद विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सबसे ज्यादा नारजा बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती नजर आ रही है और अपनी नाराजगी मायावती समय-समय पर दिखाती रही है। हलांकि उनकी नाराजगी के कई माइने है आईए हम इसको विस्तार में समझते है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने एक बार फिर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरक्षण के लिए अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उपवर्गीकरण और क्रीमीलेयर के मुद्दे को इन वर्गों के लोगों को बांटने वाला करार दिया है।
ये भी पढ़ें:-महिला सुरक्षा को लेकर एक्टिव हुए पीएम मोदी, महिला अपराध मामले में न्यायलय से की त्वरित न्याय की मांग
सम्बंधित ख़बरें
ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
सबके सामने करेंगे बेनकाब, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई भयंकर फटकार, जेल नियमों पर भड़की अदालत
मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार
मायावति को सोशल मीडिया पोस्ट
बीएसपी प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर क्रीमीलेयर को लेकर एक पोस्ट में लिखा कि एससी-एसटी आरक्षण का वर्गीकरण और क्रीमीलेयर का मुद्दा इन वर्गों को बांटने वाला है, जबकि बसपा का मानवतावादी आंदोलन जाति के आधार पर सदियों से सताए गए इन लोगों को जोड़कर ‘बहुजन समाज’ बनाने का है जिससे कोई समझौता संभव नहीं है। पार्टी इस मुद्दे को लेकर अति गंभीर है।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा इसको लेकर कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की सरकारों द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय से पहले से ही एससी-एसटी को बांटने की राजनीति की जा रही है जो ठीक नहीं है। खासकर यहां की कांग्रेस सरकारों का रवैया इस मामले में अति निंदनीय है।
मायावति के नाराजगी का कारण
नाराजगी के वास्तविक कारण को ऐसे समझिए कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावति एससी-एसटी की नेता मानी जाती है और उन्हें प्राथमिकता देने का सदैव से ही प्रयास करती रही है, और आरक्षण में क्रीमीलेयर प्रावधान से मायावति को एससी-एसटी वोट बैंक का नुकसान हो सकता है। लेकिन सवाल ये है कि ‘एससी-एसटी समाज में जो समृद्धशील परिवार है उन्हें आरक्षण क्यों दिया जाए’। ये गौर करने वाली बात है कि आरक्षण का प्रावधान जब हमारे सविंधान में आया था तो वो पिछड़ापन को देखते हुए आया था।
ये भी पढ़ें:-‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ बलूचिस्तान में आतंकी हमले पर पाकिस्तान ने भारत की ओर किया इशारा
कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
मायावती ने आगे कहा कि बसपा में रहते हुए जो लोग कांग्रेस की तरह एससी-एसटी के वर्गीकरण और ‘क्रीमीलेयर’ का समर्थन करते हैं और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मिशनरी सोच नहीं रखते हैं, उनका बसपा में कोई स्थान नहीं है। अर्थात एक व्यक्ति के लाभ के लिए पूरे बहुजन समाज के हित की उपेक्षा करना ठीक नहीं है।
इसके साथ ही बसपा प्रमुख ने यह भी कहा है कि ऐसी मानसिकता के लोग यदि पार्टी छोड़कर खुद ही चले जाते हैं या उन्हें अलग कर दिया जाता है, तो यह बसपा पार्टी और इसके आंदोलन के हित में उचित होगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण के वर्गीकरण और क्रीमीलेयर की आड़ में अब कांग्रेस के ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘फूट डालो, राज करो’ की रणनीति नहीं चलेगी, लेकिन लोगों को सजग रहना चाहिए।
Mayawati is losing vote bank due to creamy layer reservation that is why she is showing her displeasure repeatedly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














