Zero Depth Insurance में क्या कुछ होता है। (सौ. X) 
ऑटोमोबाइल

Zero Depth Insurance: हर तरह के कार डैमेज का फुल कवरेज, जानें फायदे और सीमाएं

कार चाहे कितनी भी पुरानी क्यों न हो, बीमा कंपनी मरम्मत का पूरा खर्च देती है। “इस पॉलिसी के तहत हर पार्ट की मरम्मत या रिप्लेसमेंट पर पूरी लागत का भुगतान किया जाता है।”

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप नई कार खरीदने जा रहे हैं या हाल ही में खरीदी है, तो एक इंश्योरेंस पॉलिसी ऐसी है जो आपकी गाड़ी को हर छोटी-बड़ी क्षति से पूरी तरह बचा सकती है—जीरो डेप्थ इंश्योरेंस, जिसे आमतौर पर "बम्पर-टू-बम्पर इंश्योरेंस" भी कहा जाता है।

क्या है जीरो डेप्थ इंश्योरेंस?

जीरो डेप्थ इंश्योरेंस एक ऐसा इंश्योरेंस कवर है जिसमें किसी भी एक्सीडेंट या क्षति के समय डेप्रिसिएशन यानी मूल्य घटाव को नहीं गिना जाता। मतलब, कार चाहे कितनी भी पुरानी क्यों न हो, बीमा कंपनी मरम्मत का पूरा खर्च देती है। “इस पॉलिसी के तहत हर पार्ट की मरम्मत या रिप्लेसमेंट पर पूरी लागत का भुगतान किया जाता है।”

जीरो डेप्थ इंश्योरेंस की खास बातें

  • हर तरह के छोटे-बड़े नुकसान पर क्लेम मिलता है
  • प्लास्टिक, फाइबर, रबर और मेटल पार्ट्स का पूरा कवर
  • पेंट वर्क और बॉडी डैमेज पर भी भुगतान
  • कोई स्टार्टिंग खर्च नहीं, बीमा कंपनी उठाती है संपूर्ण लागत
  • खासकर नई कार खरीदने वालों के लिए बेहद जरूरी

क्या कवर होता है?

इस पॉलिसी में निम्नलिखित चीजें पूरी तरह कवर होती हैं:

  • कार की मेटल बॉडी
  • प्लास्टिक, रबर और फाइबर पार्ट्स
  • पेंटिंग और लैबर्स चार्ज

“जो लोग यह सोचकर चिंतित रहते हैं कि कहीं एक्सीडेंट हो गया तो भारी खर्च उठाना पड़ेगा, उनके लिए यह इंश्योरेंस एक सुरक्षा कवच है।” ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या कवर नहीं होता?

हालांकि जीरो डेप्थ इंश्योरेंस लगभग सभी चीजों को कवर करता है, लेकिन कुछ अपवाद भी हैं:

  • टायर और बैटरी
  • इंजन डैमेज, जब तक कि अलग से इंजन प्रोटेक्शन कवर न लिया गया हो

ध्यान दें

अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार हर स्थिति में पूरी तरह से सुरक्षित रहे और जेब पर मरम्मत का बोझ न पड़े, तो जीरो डेप्थ इंश्योरेंस एक स्मार्ट और लाभकारी विकल्प है। यह न केवल मानसिक शांति देता है बल्कि लंबे समय में फाइनेंशियल सिक्योरिटी भी सुनिश्चित करता है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z