Zelio Gracy Plus: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऑटो कंपनियां अब तेज़ रफ्तार से लेकर कम रफ्तार वाले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में मजबूती से कदम रख रही हैं। इसी कड़ी में Zelio E Mobility ने कम बजट में एक नया शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर Zelio Gracy Plus लॉन्च किया है, जो स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा लोगों और डिलीवरी पार्टनर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
Zelio Gracy Plus को दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 185mm का हाई ग्राउंड क्लियरेंस और 150 किलोग्राम तक वजन ढोने की क्षमता है। स्कूटर में 60/72V की BLDC मोटर दी गई है, जो अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है।
कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर सिर्फ 1.8 यूनिट बिजली की खपत करता है। चार्जिंग की बात करें तो लिथियम ऑयन बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4 घंटे लगते हैं, जबकि जेल बेस्ड वेरिएंट को 8 से 12 घंटे तक का समय लगता है।
इस कीमत और फीचर सेगमेंट में Zelio Gracy Plus की टक्कर Ola Gig (₹49,999 से शुरू) और Komaki X One Prime (₹49,999) जैसे स्कूटर्स से होगी।
कंपनी स्कूटर पर 2 साल की वारंटी, लिथियम ऑयन बैटरी पर 3 साल की वारंटी, और जेल बैटरी वेरिएंट पर 1 साल की वारंटी दे रही है।
फिलहाल Zelio के 400 से अधिक डीलरशिप भारतभर में मौजूद हैं, और कंपनी 2025 के अंत तक इसे बढ़ाकर 1000 आउटलेट्स करने की योजना बना रही है।
Zelio Gracy Plus से पहले Zelio E Mobility ने अपने पोर्टफोलियो में Gracy और Gracy Pro जैसे लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च किए थे, जो बजट-फ्रेंडली रेंज, आकर्षक डिजाइन और डेली यूज़ में आने वाले फीचर्स के साथ मार्केट में उतारे गए थे। इन स्कूटर्स को खासतौर पर शहरी उपयोगकर्ताओं और कॉलेज स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था, जिससे कंपनी ने एंट्री-लेवल ईवी सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई।