Mahindra (Source. X) 
ऑटोमोबाइल

महाराष्ट्र के युवाओं के लिए खुशखबरी, महिंद्रा लगाएगी 15,000 करोड़, हजारों को मिलेगा काम

Mahindra Investment: महिंद्रा कंपनी ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए महाराष्ट्र में 15,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। कंपनी 10 सालों में नागपुर में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगा।

सिमरन सिंह

Mahindra 15000 Crore Investment: देश की सबसे बड़ी SUV और ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए महाराष्ट्र में 15,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। कंपनी अगले 10 सालों में नागपुर में ऑटोमोबाइल और ट्रैक्टर के लिए अपनी अब तक की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस निवेश से न सिर्फ महिंद्रा की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि विदर्भ और आसपास के इलाकों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

1500 एकड़ में बनेगी मेगा फैक्ट्री

महिंद्रा की यह नई यूनिट विदर्भ क्षेत्र में करीब 1500 एकड़ जमीन पर तैयार की जाएगी। इसके साथ ही संभाजीनगर में 150 एकड़ का सप्लायर पार्क भी विकसित किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य है कि 2028 से यहां प्रोडक्शन शुरू हो जाए। इसके अलावा, महिंद्रा इगतपुरी-नासिक क्षेत्र में भी जमीन खरीदेगी, जहां एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और भविष्य के बिजनेस का विस्तार किया जाएगा। पूरी योजना के तहत तीन अलग-अलग जगहों पर 2000 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदी जाएगी।

सप्लायर पार्क से मजबूत होगी सप्लाई चेन

महिंद्रा के मुताबिक संभाजीनगर का सप्लायर पार्क पार्टनर कंपनियों के साथ बेहतर तालमेल, तेज लॉजिस्टिक्स और ज्यादा लोकलाइजेशन को बढ़ावा देगा। यह पार्क नागपुर की नई यूनिट के साथ-साथ चाकन और नासिक में पहले से मौजूद महिंद्रा की फैक्ट्रियों को भी जरूरी पार्ट्स सप्लाई करेगा। इस निवेश की घोषणा एडवांटेज विदर्भ कार्यक्रम के दौरान की गई, जो तीन दिनों तक चलने वाला एक अहम औद्योगिक आयोजन है।

हर साल बनेंगी 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां

पूरी तरह चालू होने के बाद नागपुर की यह यूनिट हर साल 5 लाख से ज्यादा वाहन और 1 लाख ट्रैक्टर बनाने में सक्षम होगी। यहां महिंद्रा के अगली पीढ़ी के प्लेटफॉर्म्स, जिनमें NU_IQ आर्किटेक्चर शामिल है, पर काम किया जाएगा। इस फैक्ट्री में पेट्रोल-डीजल (ICE), इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और भविष्य की तकनीकों वाले वाहन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए तैयार किए जाएंगे। इससे कृषि उपकरण और ऑटो सेक्टर में महिंद्रा की पकड़ और मजबूत होगी।

यह हमारी मैन्युफैक्चरिंग यात्रा का बड़ा कदम है

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटो और फार्म सेक्टर के CEO राजेश जेजुरिकर ने कहा, "यह यूनिट महिंद्रा की मैन्युफैक्चरिंग यात्रा में एक बड़ा कदम है। इसे अगली पीढ़ी के वाहनों और ट्रैक्टरों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां बड़े स्तर पर एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ उत्पादन होगा। इससे हम विश्व-स्तरीय उत्पाद देने में और सक्षम होंगे।"

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल गांधी एक बिगड़े शहजादे, गृहमंत्री के आते ही संसद से भागे; भाजपा सांसद ने नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज

छात्र आंदोलन, बेरोजगारी और आरक्षण पर मायावती ने उठाए सवाल; BJP-कांग्रेस पर लगाया मिलीभगत का आरोप

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा