काले कपड़े से चालान। (सौ. AI) 
ऑटोमोबाइल

सीट बेल्ट लगाकर भी कट सकता है चालान! जानिए क्यों काली शर्ट पहनकर ड्राइव करना पड़ सकता है भारी

Wrong Challan: ट्रैफिक नियमों का पालन करने के बावजूद चालान कट जाए, यह सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है। लेकिन ऐसे कई मामले सामने आए है जिसके बारें में लोगों ने X पर बताया है।

सिमरन सिंह

Black Shirt Challan: ट्रैफिक नियमों का पालन करने के बावजूद चालान कट जाए, यह सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है। लेकिन हाल ही में कई ड्राइवरों के साथ ऐसा हुआ है। सड़क किनारे लगे हाई-टेक कैमरे छोटी-सी हरकत भी पकड़ लेते हैं और कुछ मामलों में गलत चालान भी काट देते हैं। खास बात यह है कि एक खास रंग की शर्ट पहनकर ड्राइव करने से भी चालान कट सकता है।

काली शर्ट/टी-शर्ट बन रही चालान की वजह

X पर कई लोगों ने शिकायत की है कि काली शर्ट या टी-शर्ट पहनकर कार चलाते समय कैमरे ने उन्हें सीट बेल्ट न लगाने का उल्लंघनकर्ता मान लिया और चालान काट दिया। दरअसल, ब्लैक कपड़ों में कैमरा सीट बेल्ट और कपड़ों के रंग में फर्क नहीं कर पाता, जिससे फोटो में ऐसा लगता है कि सीट बेल्ट नहीं लगी है।

किस नियम के तहत कटता है चालान?

कैमरा गाड़ी की तस्वीर कैप्चर करता है और यदि इमेज में सीट बेल्ट दिखाई नहीं देती, तो मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194B के तहत चालान काट दिया जाता है। इस नियम के अनुसार सीट बेल्ट न लगाने पर तुरंत चालान जनरेट हो जाता है, चाहे आपने वास्तव में सीट बेल्ट पहनी हो या नहीं।

सीट बेल्ट चालान: कितना लगता है जुर्माना?

  • दिल्ली में सेक्शन 194B के तहत
  • पहली बार गलती पर: ₹1000 चालान
  • हर अगली गलती पर: ₹1000 का चालान

लोग अक्सर गलत कटे चालान को लेकर परेशान हो जाते हैं और X पर ट्रैफिक पुलिस को टैग करके शिकायत करने लगते हैं, उम्मीद में कि चालान रद्द हो जाए।

गलत चालान से कैसे बचें?

विशेषज्ञों और यूज़र्स की सलाह है कि ड्राइव करते समय काली शर्ट/टी-शर्ट न पहनें, क्योंकि पुलिस अधिकारी तो चेकिंग में देख लेंगे कि आपने सीट बेल्ट पहनी है, लेकिन कैमरे के लिए यह पहचानना मुश्किल हो जाता है और चालान कट जाता है।

गलत ट्रैफिक चालान की शिकायत ऐसे करें

यदि आपका भी गलत ई-चालान कट गया है, तो आप इस तरह शिकायत कर सकते हैं:

  • echallan.parivahan.gov.in पर जाएं
  • Complaint टैब खोलें
  • चालान नंबर, वाहन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस विवरण भरें
  • सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • Submit पर क्लिक करें

सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलता है जिससे आप शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। हालांकि इससे बचने का सबसे आसान तरीका है ड्राइव करते समय काले रंग के कपड़ों से परहेज करें।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन