इन कारों ने 2025 में मारी बाजी। (सौ. Maruti) 
ऑटोमोबाइल

Year Ender 2025: कार बिक्री का नया रिकॉर्ड, SUV और हैचबैक का जलवा, कौन बनीं ग्राहकों की पहली

2025 Car Sales India: जहां SUV और कॉम्पैक्ट हैचबैक का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। ऐसे में कौन सी कार कंपनी ने सभी के दिल पर राज किया और साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी है।

सिमरन सिंह

Top 10 Cars India: भारत के ऑटो सेक्टर में 2025 की शुरुआत दमदार रही, जहां SUV और कॉम्पैक्ट हैचबैक का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। Tata, Maruti, Hundai और Mahindra जैसी प्रमुख कंपनियों की कई गाड़ियाँ लगातार टॉप सेलिंग लिस्ट में शामिल रहीं। ताज़ा रुझानों के अनुसार, Tata Nexon, Maruti Swift, Maruti Baleno, Tata Punch, Hyundai Creta, Maruti Ertiga और Mahindra Scorpio 2025 की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कारों में शुमार हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, "हर महीने बिक्री के आँकड़े बदलते रहते हैं, लेकिन ये मॉडल्स लगातार टॉप 10 में बने हुए हैं।" यह साफ़ दर्शाता है कि भारत में ग्राहकों की प्राथमिकता SUV और प्रैक्टिकल हैचबैक की ओर तेजी से बढ़ रही है।

2025 की टॉप सेलिंग कारों की अनुमानित लिस्ट

नीचे दी गई कारें अलग-अलग महीनों के सेल्स डेटा के आधार पर साल भर लगातार शीर्ष पर बनी रहीं:

1. Tata Nexon

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार। बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग, दमदार लुक और फीचर्स इसे ग्राहकों की पहली पसंद बनाते हैं।

2. Maruti Swift

युवाओं और शहरी ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय। शानदार माइलेज और स्पोर्टी डिजाइन के लिए मशहूर।

3. Maruti Baleno

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में मजबूत पकड़। फैमिली और युवाओं दोनों के लिए भरोसेमंद विकल्प, साथ ही अच्छी रीसेल वैल्यू भी इसकी खासियत है।

4. Tata Punch

बजट-फ्रेंडली माइक्रो SUV जो अपनी सेफ्टी, स्टाइल और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के कारण ग्राहकों को आकर्षित करती है।

5. Hyundai Creta

मिड-साइज SUV का बादशाह। स्टाइलिश लुक, फीचर्स और आरामदायक राइड के कारण यह फैमिली और यंगस्टर्स दोनों की पसंद है।

6. Maruti Ertiga

MPV सेगमेंट में राज करने वाली फैमिली कार। बेहतर स्पेस, माइलेज और कीमत ने इसे लगातार टॉप सेलर बनाए रखा।

7. Mahindra Scorpio

बड़ी SUV पसंद करने वालों की पहली पसंद। दमदार इंजन और रफ-एंड-टफ इमेज के लिए लोकप्रिय।

8. Maruti Wagon R

हैचबैक सेगमेंट की सदाबहार फैमिली कार। प्रैक्टिकैलिटी और स्पेस के कारण इसकी मांग कभी कम नहीं होती।

9. Maruti Brezza

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में भरोसेमंद विकल्प, सही कीमत और प्रदर्शन के कारण लगातार हिट।

10. Maruti Dzire

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडानों में से एक। बेहतरीन माइलेज और आरामदायक ड्राइविंग इसका प्रमुख आकर्षण है।

बिक्री के रुझान: हर महीने बदल रहा मुकाबला

रिपोर्ट के अनुसार, "अगस्त में Ertiga टॉप पर थी, सितंबर और अक्टूबर में Nexon आगे रही, और जून में Creta नंबर 1 पर थी।" यह बताता है कि भारत में अलग-अलग महीनों में अलग मॉडल लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन SUV और हैचबैक का दबदबा पूरे साल कायम रहा। भारतीय ग्राहकों की प्राथमिकता साफ है सुरक्षित, फीचर-रिच और किफायती कारें, खासकर SUV सेगमेंट में।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM