Yamaha Fascino (Source. Yamaha) 
ऑटोमोबाइल

Yamaha Fascino का नया अवतार लॉन्च, सस्ता भी स्टाइलिश भी, जानें किसके लिए है परफेक्ट ये स्कूटर?

Yamaha Motor India ने अपनी पॉपुलर स्कूटर Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid को नए अवतार में पेश कर दिया है। दिल्ली एक्स-शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 76,500 रखी गई है।

सिमरन सिंह

New Fascino 2026: दोपहिया बाजार में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली Yamaha Motor India ने अपनी पॉपुलर स्कूटर Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid को नए अवतार में पेश कर दिया है। दिल्ली एक्स-शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 76,500 रुपये रखी गई है, जो मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए इसे एक आकर्षक विकल्प बनाती है। कंपनी ने इस बार स्कूटर के डिजाइन को अपडेट करते हुए इसे ज्यादा कॉम्पैक्ट, स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाया है।

नया रियर डिजाइन, अब दिखेगा और प्रीमियम

नए Yamaha Fascino का सबसे बड़ा बदलाव इसके रियर लुक में देखने को मिलता है। स्कल्प्टेड टेल सेक्शन, नए टेललाइट्स और वी-आइकॉनिक डिजाइन के साथ यह स्कूटर अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और बैलेंस्ड नजर आता है। कम हुई लंबाई (1780 mm) की वजह से यह स्कूटर अब ट्रैफिक में चलाने और पार्क करने में ज्यादा आसान हो गया है।

युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया डिजाइन

कंपनी ने इस स्कूटर को खासतौर पर आज के युवाओं और स्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। नया लुक इसे एक यूनिसेक्स स्कूटर बनाता है, जो लड़के और लड़कियों दोनों को आकर्षित करता है। इसके ग्राफिक्स और डिजाइन पर भारत की R&D टीम ने काम किया है, जो सीधे ग्राहकों के फीडबैक का नतीजा है।

परफॉर्मेंस और माइलेज में कोई समझौता नहीं

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid में 125cc का ‘ब्लू कोर हाइब्रिड’ इंजन दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ बेहतरीन माइलेज भी देता है। इसमें स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG), साइलेंट स्टार्ट, स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम (SSS) और पावर असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो तेज एक्सेलरेशन और स्मूद राइडिंग का अनुभव देते हैं।

फीचर्स में भी बड़ा अपग्रेड

नए मॉडल में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:

  • टेलिस्कोपिक सस्पेंशन
  • साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ
  • 21 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज
  • E20 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी

प्रीमियम Fascino S वेरिएंट में कलर TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और आंसर बैक फीचर भी मिलता है।

15 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार, भरोसे का सबूत

लॉन्च के बाद से Fascino ने 15 लाख यूनिट्स का उत्पादन आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है। इस मौके पर कंपनी के चेयरमैन हाजिमे आओता ने कहा, "यामाहा फसिनो का सफर हमारे ग्राहकों की बदलती जरूरतों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के हमारे अटूट समर्पण को दर्शाता है। जहाँ 15 लाख यूनिट्स के उत्पादन का यह पड़ाव हमारे प्रोडक्ट्स पर लोगों के भरोसे का एक मजबूत प्रमाण है, वहीं हम नई संभावनाओं को तलाशने के लिए भी लगातार प्रतिबद्ध हैं। आज के युवाओं की पसंद अब स्टाइल के मामले में ज्यादा विविध और परिष्कृत होती जा रही है, इसीलिए नए फसिनो को सोच-समझकर एक ऐसे 'ट्रेंडसेटिंग' और 'यूनिसेक्स मोबिलिटी सॉल्यूशन' के रूप में बदला गया है जो हर किसी की पसंद बने। हमारी भारत स्थित आरएंडडी टीम के नेतृत्व में हुआ यह विकास सुनिश्चित करता है कि इसका नया शानदार डिज़ाइन और भरोसेमंद हाइब्रिड परफॉर्मेंस उन सभी राइडर्स के मन को भाए, जो इनोवेशन और व्यवहारिकता का बेहतरीन तालमेल चाहते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि फसिनो का यह नया अध्याय भारत में शहरी कम्यूटिंग के मानकों को एक नई परिभाषा देगा।"

वेरिएंट और कीमत

  • Fascino Drum: ₹76,500 (शुरुआती)
  • Fascino Disc: ₹88,000
  • Fascino S: ₹95,200

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान