Girl Wearing Helmet (So. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

हेलमेट पहनना क्यों लगता है बोझ? इन 5 आसान तरीकों से मिलेगा पूरा आराम और पूरी सुरक्षा

Helmet Safety and Tips: सड़क सुरक्षा के नियमों में हेलमेट को सबसे अहम माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद आज भी बड़ी संख्या में लोग हेलमेट पहनने से बचते हैं।

सिमरन सिंह

Bike Helmet Comfort: सड़क सुरक्षा के नियमों में हेलमेट को सबसे अहम माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद आज भी बड़ी संख्या में लोग हेलमेट पहनने से बचते हैं। कभी सिर में ज्यादा पसीना आने की शिकायत होती है, तो कभी बाल खराब होने या गर्दन में दर्द का डर रहता है। कई लोग इसे झंझट मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि सड़क हादसों के दौरान हेलमेट ही आपकी जान बचाने वाला सबसे मजबूत कवच होता है। अगर आप भी हेलमेट पहनने में असहज महसूस करते हैं, तो नीचे बताए गए 5 आसान उपाय आपकी यह परेशानी पूरी तरह दूर कर सकते हैं।

सही साइज और हल्के वजन का हेलमेट चुनें

हेलमेट पहनने में परेशानी की सबसे बड़ी वजह उसका गलत साइज होता है। बहुत ढीला हेलमेट सिर पर हिलता रहता है और बहुत टाइट हेलमेट सिरदर्द पैदा कर सकता है। खरीदते समय अपने सिर की माप के अनुसार ही हेलमेट लें। इसके साथ ही भारी हेलमेट गर्दन पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, इसलिए हमेशा लाइटवेट और ISI मार्क वाला हेलमेट चुनना बेहतर होता है। आजकल बाजार में कार्बन फाइबर जैसे मटेरियल से बने मजबूत और हल्के हेलमेट आसानी से मिल जाते हैं।

वेंटिलेशन और एयरफ्लो पर दें खास ध्यान

गर्मी के मौसम में हेलमेट के अंदर उमस और पसीना सबसे ज्यादा परेशान करता है। इससे बचने के लिए ऐसे हेलमेट का चुनाव करें, जिनमें अच्छे वेंटिलेशन पोर्ट्स दिए गए हों। सही एयरफ्लो से सिर ठंडा रहता है और पसीना कम आता है। अगर आप रोजाना या लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो बेहतर वेंटिलेशन वाला हेलमेट आपकी थकान भी कम कर देता है।

बालों और स्कैल्प की सुरक्षा ऐसे करें

हेलमेट पहनने से बाल खराब होने और खुजली की समस्या आम है। इसका आसान समाधान है बालाक्लावा या सूती रुमाल। हेलमेट पहनने से पहले सिर पर पतला सूती कपड़ा या बालाक्लावा पहनें। इससे पसीना सोख लिया जाता है और हेलमेट व बालों के बीच घर्षण कम होता है, जिससे बाल टूटते नहीं और हेलमेट भी साफ रहता है।

विजर की क्वालिटी को नजरअंदाज न करें

धुंधला या स्क्रैच वाला विजर कई बार देखने में परेशानी पैदा करता है, जिससे लोग विजर उठाकर बाइक चलाने लगते हैं। यह बेहद खतरनाक हो सकता है। हमेशा साफ, स्क्रैच-फ्री और एंटी-फॉग कोटिंग वाला विजर इस्तेमाल करें। इससे बारिश और ठंड में भी साफ दिखाई देगा और हेलमेट बोझ नहीं लगेगा।

स्ट्रैप को सही तरीके से फिट करें

कई लोग हेलमेट तो पहन लेते हैं, लेकिन स्ट्रैप को सही तरह से नहीं बांधते। स्ट्रैप इतनी टाइट हो कि हेलमेट गिरे नहीं और इतनी ढीली भी हो कि सांस लेने या गर्दन घुमाने में दिक्कत न हो। सही फिटिंग से हेलमेट का वजन बराबर बंटता है और पहनना ज्यादा आरामदायक हो जाता है।

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें