गर्मियों में ये सीट सभी के लिए अच्छी। (सौ. shutterstock) 
ऑटोमोबाइल

गर्मियों में राहत देने वाला फीचर: कारों में Ventilated Seats क्या हैं और कैसे करती हैं काम?

ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए बेहतरीन फीचर्स लेकर आ रही हैं। ऐसे में इस भीषण गर्मी से बचने के लिए एक शानदार तकनीक आ चुकी है, जो पहले केवल महंगी और लग्जरी कारों में हुआ करती थी।

सिमरन सिंह

आजकल ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए कारों में वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल कर रही हैं। पहले यह फीचर केवल महंगी और लग्जरी कारों तक सीमित था, लेकिन अब यह कई बेस वेरिएंट्स और मिड-लेवल मॉडल्स में भी उपलब्ध होने लगा है।

क्या होती हैं वेंटिलेटेड सीट्स?

वेंटिलेटेड सीट्स एक ऐसा आधुनिक फीचर है जो सीट के कुशन से हवा को बहाव करता है। इसका उद्देश्य ड्राइवर और यात्रियों को गर्म मौसम में ठंडक और आराम प्रदान करना है। यह खासकर गर्मी और उमस वाले मौसम में बहुत उपयोगी साबित होती हैं, जब लंबे समय तक गाड़ी चलाना बेहद थकाऊ हो सकता है।

कैसे काम करती हैं वेंटिलेटेड सीट्स?

इन सीटों में खास तरह की होल वाली अपहोल्स्ट्री (छिद्रयुक्त कपड़ा) और इनबिल्ट फैन लगे होते हैं, जो सीट के अंदर से हवा को खींचते या बाहर निकालते हैं। इससे एक तरह का कूलिंग इफेक्ट तैयार होता है। हालांकि, यह पारंपरिक ठंडी सीटों से अलग होती हैं क्योंकि इनमें कोई कूलिंग कॉइल नहीं होती। यानी यह सीधी ठंडी हवा नहीं फेंकतीं, बल्कि "कंडेनसेशन इफेक्ट" के जरिए शरीर को राहत देती हैं।

कौन-कौन सी कारों में मिलता है यह फीचर?

भारत में वेंटिलेटेड सीट्स अब मारुति नेक्सा XL6, टोयोटा फॉर्च्यूनर, हुंडई की कई गाड़ियों जैसे वेन्यू, क्रेटा और वरना जैसे मॉडल्स में भी मिलने लगी हैं। ये सीटें कार के एयर कंडीशनिंग सिस्टम को सपोर्ट करती हैं और गर्मी में ड्राइव को ज्यादा सुखद बनाती हैं।

भविष्य का समय

इस तरह की मॉडल वाली कार को भविष्य बताया जा रहा है, जो भारत में बढ़ती गर्मी के प्रकोप से लोगों को राहत दिला सकती है। इससे आने वाले समय में ये फीचर हर एक कार में देखने को मिलेगा। इससे ऑटोमोबाइल में बेहतर अनुभव के साथ लोगों का विश्वास और बढ़ेगा।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम