भारत में जल्द ही Solar Car आने वाली है जो सूरज की रोशनी से चलेंगी (सौ. X) 
ऑटोमोबाइल

इंडिया में बनी Solar Car जो मुफ्त में 4000KM का करेंगी सफर, कीमत और फीचर्स पर डालें नजर

पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रॉनिक कार के बाद बाजार में सोलर कार भी उतरने वाली है, जिसमें आप 1 साल तक 4000 किलोमीटर का फ्री सफर कर पाएंगे। आखिर यह कौन सी कंपनी है जो भारत में इस कार को लेकर आ रही है, यह जानना दिलचस्प होगा।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों के बारे में आपने तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि भारतीय बाजार में एक कंपनी सोलर कार भी लेकर आने वाली है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, Vayve Commercial Mobility ने भारत में सोलर कार लाने की पूरी तैयारी कर ली है, जो सूरज की रोशनी से चार्ज होकर चलेगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि Vayve CT5 Solar Car को ऑटो एक्सपो 2023 में ही पेश किया गया था। इस सोलर कार को टैक्सी लाइनअप के लिए डिजाइन किया गया है, जो सोलर ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक कार भी बन सकती है।

Vayve CT5

इस गाड़ी को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह फुल चार्ज होने पर 330 किलोमीटर तक चल सकती है। वही, 500 लीटर बूट स्पेस के साथ आने वाली है। कार फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। इस गाड़ी में बैटरी पर 3 साल और डेढ़ लाख किलोमीटर की वारंटी दी जाती है, जो 70 km/h की टॉप स्पीड पर दौड़ सकती है। गाड़ी के अंदर पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए फ्रंट डेस्क ब्रेक भी दिया गया है, जो कार में बैठने वाले पांचों पैसेंजर्स के लिए सीट बेल्ट भी शामिल करता है।

इस कार की और खूबी के बारे में बताएं तो ये 6 सेकंड के अंदर 0 से 40 तक की स्पीड पकड़ सकती है। इसके अलावा इस कार में आपको 3.3 kW और 30 kW का ऑप्शन दिया जाता है। 30 kW में वेरिएंट है, जहां पर गाड़ी तेजी से फुल चार्ज हो जाएगी और इस गाड़ी के रूफ पर सोलर पैनल लगाया गया है, जो कंपनी के मुताबिक 1 साल में 4000 किलोमीटर तक की फ्री बिजली देगा।

क्या है कार की कीमत?

वैसे तो कंपनी ने अभी तक सोलर कार की कीमत को पर्दे में ही रखा है, लेकिन रिपोर्ट के माध्यम से पता चला है कि इस गाड़ी की कीमत लगभग 10 लाख रुपए तक हो सकती है। इसके डिजाइन की बात करें तो इस कार में चार की जगह तीन पहिए होंगे, जो एक यूनिक डिजाइन के साथ मार्केट में आएंगे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला