Delhi metro (Source. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

मेट्रो से उतरते ही मिलेगी कैब-ऑटो-बाइक टैक्सी, DMRC की नई सेवा से यात्रियों की बड़ी टेंशन खत्म

DMRC Cab Service: दिल्ली मेट्रो से रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। DMRC यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए 31 जनवरी 2026 से एक नई और बेहद काम की सेवा शुरू करने है।

सिमरन सिंह

Cab Booking From Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए 31 जनवरी 2026 से एक नई और बेहद काम की सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके तहत दिल्ली के 10 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर 'इंटीग्रेटेड लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' की सुविधा दी जाएगी। अब मेट्रो से उतरते ही यात्रियों को स्टेशन के बाहर ऑटो या कैब ढूंढने की झंझट नहीं रहेगी। एक क्लिक में बाइक टैक्सी, ऑटो रिक्शा और कैब बुक की जा सकेगी।

भारत टैक्सी के साथ DMRC की खास पार्टनरशिप

DMRC ने इस नई सुविधा के लिए 'सहकार टैक्सी को-ऑपरेटिव लिमिटेड' (STCL) के साथ समझौता (MoU) किया है, जो 'भारत टैक्सी' नाम से मोबाइल ऐप संचालित करती है। इस पहल की सबसे खास बात यह है कि 'भारत टैक्सी' ऐप को दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक 'Sarthi' ऐप के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। इससे यात्री मेट्रो यात्रा से लेकर लास्ट-माइल तक की पूरी बुकिंग और प्लानिंग एक ही ऐप पर कर सकेंगे, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।

इन 10 मेट्रो स्टेशनों से होगी शुरुआत

इस पायलट प्रोजेक्ट के पहले चरण में दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के भीड़भाड़ वाले और प्रमुख इलाकों के पास स्थित 10 मेट्रो स्टेशनों को चुना गया है। इनमें

  • मिलेनियम सिटी सेंटर (गुरुग्राम) और सिकंदरपुर
  • बॉटनिकल गार्डन (नोएडा) और वैशाली (गाजियाबाद)
  • राजीव चौक, नई दिल्ली, कश्मीरी गेट और हौज खास
  • लाजपत नगर और नेहरू प्लेस शामिल हैं। इन स्टेशनों पर रोजाना भारी संख्या में यात्री आते-जाते हैं, जिन्हें इस सेवा से सीधा फायदा मिलेगा।

मनमाना किराया नहीं, पूरी तरह ट्रांसपेरेंट सिस्टम

अक्सर मेट्रो स्टेशनों के बाहर ऑटो और टैक्सी चालक मनमाना किराया मांगते हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। DMRC की इस नई सेवा से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। ऐप के जरिए बुकिंग करने पर यात्रियों को पहले ही सटीक किराया पता चल जाएगा। इससे न सिर्फ अतिरिक्त पैसे देने से बचाव होगा, बल्कि अधिकृत प्लेटफॉर्म होने के कारण सुरक्षा और भरोसेमंद सफर भी सुनिश्चित होगा।

भविष्य में और स्टेशनों तक पहुंचेगी सेवा

31 जनवरी से शुरू होने वाले इस पायलट फेज के दौरान DMRC अधिकारी यात्रियों की प्रतिक्रिया, सेवा की गुणवत्ता और ट्रैफिक पर पड़ने वाले असर का गहन अध्ययन करेंगे। अगर यह योजना सफल रहती है, तो आने वाले समय में इस सुविधा का विस्तार दिल्ली-NCR के अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भी किया जाएगा। इससे मेट्रो यात्रियों के लिए घर या दफ्तर तक पहुंचना और भी आसान, किफायती और तनावमुक्त हो जाएगा।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन