Ultraviolette Shockwave में क्या है खास फीचर्स जाने सब। (सौ. X) 
ऑटोमोबाइल

Ultraviolette Shockwave ई-एंड्यूरो बाइक पर शुरुआती कीमत का लाभ बढ़ा, जबरदस्त डिमांड के बाद बड़ा ऐलान

भारत में 1.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया गया था। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि पहले 1,000 ग्राहकों के बाद भी अगले 1,000 ग्राहकों को यही इंट्रोडक्टरी प्राइस मिलेगी।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: Ultraviolette Automotive ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर घोषणा की है कि वह हाल ही में लॉन्च की गई Shockwave ई-एंड्यूरो इलेक्ट्रिक बाइक पर शुरुआती कीमत का लाभ बढ़ा रहा है। इस ऑफ-रोड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भारत में 1.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया गया था। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि पहले 1,000 ग्राहकों के बाद भी अगले 1,000 ग्राहकों को यही इंट्रोडक्टरी प्राइस मिलेगी।

Ultraviolette Shockwave: बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स

Shockwave की बुकिंग शुरू होते ही 24 घंटे के भीतर 1,000 यूनिट्स की बुकिंग पूरी हो गई। इतनी शानदार प्रतिक्रिया के बाद, Ultraviolette ने अगले 1,000 ग्राहकों को भी इसी कीमत पर बाइक देने का फैसला किया है। ग्राहक Ultraviolette डीलरशिप के जरिए या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Shockwave को बुक कर सकते हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस इलेक्ट्रिक ऑफ-रोड एंड्यूरो बाइक की डिलीवरी 2026 की पहली तिमाही में शुरू होगी।

Ultraviolette Shockwave: दमदार बैटरी और पावरफुल मोटर

Shockwave भारत की पहली इलेक्ट्रिक ऑफ-रोड मोटरसाइकिल है, जो शानदार रेंज और परफॉर्मेंस के साथ आती है।

  • बैटरी: यह 4 kWh बैटरी पैक से लैस है, जो 165 किलोमीटर की IDC रेंज ऑफर करती है।
  • मोटर: इसमें 14.5 Bhp की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो इसे 505 Nm टॉर्क तक पहुंचने की क्षमता देती है।
  • फीचर्स: यह बाइक स्विचेबल डुअल-चैनल ABS, छह लेवल की रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, और चार ट्रैक्शन कंट्रोल मोड के साथ आती है, जिससे इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमता बेहतरीन हो जाती है।

ग्राहकों की डिमांड

Ultraviolette Shockwave को जबरदस्त डिमांड मिली है और ग्राहकों की भारी मांग को देखते हुए कंपनी ने इंट्रोडक्टरी प्राइस को अगले 1,000 ग्राहकों तक बढ़ाने का फैसला किया। यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक ऑफ-रोड बाइक के रूप में उभर रही है, जो शानदार बैटरी, दमदार मोटर और उन्नत फीचर्स के साथ आती है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन