TVS Radeon 110 को 5000 में ले सकते है। (सौ. TVS) 
ऑटोमोबाइल

सिर्फ 5 हजार में TVS की बाइक आएगी घर, इस तरह पूरी होगी कीमत

इसके लिए बड़ी बात यह है कि बाइक में काफी फायदे हैं। साथ ही इसकी माइलेज भी काफी अच्छी है। आप TVS की बाइक को बहुत अच्छी डाउन पेमेंट के साथ EMI पर खरीद सकते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. भारतीय बाजार में TVS की Radeon बाइक को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसका सीधा मुकाबला इंडियन मार्केट में हीरो स्प्लेंडर प्लस से हो रहा है। अगर आप रोजाना घर से ऑफिस जाने के लिए बेस्ट बाइक की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए यह अच्छा ऑप्शन होगा। इसके लिए बड़ी बात यह है कि बाइक में काफी फायदे हैं। साथ ही इसकी माइलेज भी काफी अच्छी है। आप TVS की बाइक को बहुत अच्छी डाउन पेमेंट के साथ EMI पर खरीद सकते हैं।

क्या है कीमत?

TVS की बाइक Radeon 110 की कीमत की बात की जाए तो यह एक्स-शोरूम कीमत 59,880 रुपये है और इस बाइक में 5,093 रुपये का RTO शुल्क और 5,733 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट भी जोड़ा जाता है। इस तरह से बाइक को देखा जाए तो यह 70,706 रुपये की हो जाती है।

इतना दें सकते हैं डाउन पेमेंट

दिल्ली में 70,706 रुपये की ऑन-रोड कीमत के अनुसार बाइक का फाइनेंस करने के लिए आप 5,000 रुपये की डाउन पेमेंट देने के बाद 65,706 रुपये का लोन लेकर 6% ब्याज दर पर बाइक को ले सकते हैं। जिसमें आपको 2,310 रुपये की 36 EMI भरनी होगी। ऐसे में आपको कुल अमाउंट 83,160 रुपये का देना होगा क्योंकि इसमें 17,454 रुपये का ब्याज जोड़ा जाएगा।

टीवीएस रेनॉल्ट की फीचर्स

टीवीएस रेडियन में 109.7 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7,350 आरपीएम पर 8.08 बीएचपी का पावर और 4,500 आरपीएम पर 8.7 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक का इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। टीवीएस की इस बाइक के टैंक की फ्यूल कैपेसिटी 10 लीटर है। बाइक के पावरट्रेन की बात करें तो इसके फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं और इसके टॉप वेरिएंट में 240 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ ही बाइक के पिछले पहिए में 110 mm ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है।

रेडियन 110 के सभी वेरिएंट में 18 इंच के एलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है। बाइक में कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है। टीवीएस रेडियन 110 में एलसीडी स्क्रीन और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह बाइक होंडा सीडी 110 ड्रीम डीएक्स, हीरो स्प्लेंडर प्लस, बजाज प्लेटिना जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर देती है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन