अच्छी और सस्ती बाइक के लिए TVS Radeon बेस्ट होने वाली है। (सौ. TVS Radeon) 
ऑटोमोबाइल

60 हजार से कम में लें, माइलेज में दमदार ये बाइक, फीचर्स देख बड़े ब्रांड के उड़ जाएंगे होश

बाइक किसी के लिए एक जरूरी माध्यम होता है काम करने का और अपने बजट में एक वाहन खरीदने का, ऐसे में TVS Radeon आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन लेकर आई है, जो आपके बजट में आएगा और साथ ही आपको अच्छे फीचर्स भी देगा।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. भारत में लोग अच्छी और सस्ती बाइकों की तलाश में रहते हैं। खास तौर पर बाइक ज्यादातर लोग वह खरीदने हैं, जो मध्यवर्गीय होते हैं, जिसमें सस्ती और अच्छी माइलेज की जरूरत होती है। अगर आप भी अच्छी बाइक की तलाश कर रहे हैं, तो TVS Radeon आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन लेकर आई है, जो आपके बजट में आएगा और साथ ही आपको अच्छे फीचर्स भी देगा।

क्या है बाइक की कीमत?

बाइक की कीमत पर नजर डालें तो यह काफी किफायती है। TVS ने Radeon के बेसिक वेरिएंट की कीमत कम ही रखी है, जिससे कोई भी आराम से इसे खरीद सकता है। जो कि 59,880 रुपए की शुरुआती कीमत में ले सकते हैं और इसके मिड स्पेक डिजी ड्रम वेरिएंट की कीमत 77,394 रुपए है और उसके टॉप स्पेक डिजी डिस्क वेरिएंट की कीमत 81,394 रुपये है।

क्या है बाइक के खास फीचर्स?

TVS Radeon के अंदर 109.7 cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है। इस इंजन से 7,350 rpm पर 8.08 bhp के साथ आपको 4,500 rpm पर 8.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है और इंजन 4-स्पीड गियर बॉक्स मिलने वाला है। इस बाइक का फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर तक का है।

बाइक के ब्रेकिंग पावर की बात करें, तो इसके फ्रंट में 130 mm के ड्रम ब्रेक, 240 mm के फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर व्हील के लिए 110 mm के ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। जो Radeon 110 के सभी वेरिएंट में 18-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ आती है।

इन बाइकों को देती है टक्कर?

TVS Radeon 110 में LCD स्क्रीन और USB चार्जिंग पोर्ट के फीचर्स भी अपने यूजर्स को दे रहा है। बाइक होंडा CD 110 ड्रीम DX, हीरो स्प्लेंडर प्लस, बजाज प्लेटिना को सीधे तौर पर टक्कर देते नजर आती है।

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल