Triumph Speed Triple 1200 RX में क्या कुछ है खास। (सौ. Triumph) 
ऑटोमोबाइल

21 लाख रुपये की बाइक! महिंद्रा थार से भी महंगी है ट्रायम्फ की स्पीड ट्रिपल 1200 RX

महंगी बाइक्स सिर्फ रॉयल एनफील्ड या होंडा हाइनेस तक ही सीमित हैं, ट्रायम्फ मोटरसाइकिल की Speed Triple 1200 RRX आपका नजरिया बदल सकती है। जो आने वाले समय के लिए खास है।

सिमरन सिंह

अगर आप सोचते हैं कि महंगी बाइक्स सिर्फ रॉयल एनफील्ड या होंडा हाइनेस तक ही सीमित हैं, तो ट्रायम्फ मोटरसाइकिल की Speed Triple 1200 RRX आपका नजरिया बदल सकती है। यह बाइक न केवल हाई-परफॉर्मेंस का प्रतीक है, बल्कि कीमत के मामले में भी Mahindra Thar जैसी दमदार SUV को पीछे छोड़ देती है।

थार से भी महंगी है ट्रायम्फ की यह बाइक

हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में पेश की गई Speed Triple 1200 RRX की कीमत करीब 19,000 पाउंड (लगभग ₹21.62 लाख) बताई जा रही है। जबकि Mahindra Thar का टॉप मॉडल एक्स-शोरूम ₹17.60 लाख में उपलब्ध है। यानी, यह बाइक देश की सबसे लोकप्रिय SUV से भी ज्यादा कीमत पर आती है।

सिर्फ 1200 लोगों को मिलेगा मौका

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स की यह स्पेशल एडिशन बाइक ग्लोबली सिर्फ 1200 यूनिट्स में ही बनाई जाएगी। भारत में इसे लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। भारत में ट्रायम्फ की बाइक्स बजाज ऑटो के जरिए बेची जाती हैं, जिससे इस बाइक के भारत में आने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

स्पेशल फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस

इस सुपरबाइक में 1,163cc का पावरफुल इंजन मिलता है, जो 183 बीएचपी की पावर और 128Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, 17 इंच के स्पोर्टी व्हील्स और मात्र 199 किलोग्राम का वजन है, जो इसे और भी फुर्तीला बनाता है।

बाइक में तकनीकी फीचर्स की भरमार है —

  • 5-इंच TFT डिस्प्ले,
  • इंडीपेंडेंट व्हील कंट्रोल,
  • ब्रेक स्लाइड असिस्ट,
  • एबीएस,
  • ट्रैक्शन कंट्रोल,
  • क्रूज कंट्रोल,

और इमरजेंसी वार्निंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स इसे बेहद खास बनाते हैं।

ध्यान देने वाली बात

Speed Triple 1200 RRX एक ऐसी सुपरबाइक है जो सिर्फ स्पीड और स्टाइल ही नहीं, बल्कि एक्सक्लूसिविटी का भी प्रतीक बन चुकी है। अगर ये भारत आती है, तो यह हाई-एंड बाइक्स की दुनिया में क्रांति ला सकती है।

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा