ट्रैफिक पुलिस (सौ. सोशल मीडिया ) 
ऑटोमोबाइल

ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है या टायर की हवा? जानिए क्या कहता है कानून

Removing Car Keys is Illegal: ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों को नियम तोड़ने पर रोकती है और चालान जारी करती है। ऐसे में ये जानना भी जरूरी है कि ट्रैफिक पुलिस के पास कितने अधिकार होते है।

सिमरन सिंह

Traffic police rules: अक्सर सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों को नियम तोड़ने पर रोकती है और चालान जारी करती है। यह उनकी जिम्मेदारी है ताकि सड़क पर अनुशासन और सुरक्षा बनी रहे। लेकिन कई बार लोग यह सवाल उठाते हैं कि क्या ट्रैफिक पुलिस कार की चाबी निकाल सकती है या टायर की हवा छोड़ सकती है। आइए जानते हैं, इसके नियम क्या कहते हैं।

गाड़ी की चाबी या टायर की हवा निकालने का नियम

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत किसी भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को यह अधिकार नहीं है कि वह आपकी गाड़ी से चाबी निकाल ले या फिर टायर की हवा छोड़ दे। यह कार्रवाई पूरी तरह अवैध मानी जाती है। अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो आपको तुरंत इस घटना का वीडियो बनाना चाहिए और उच्च अधिकारियों से शिकायत दर्ज करनी चाहिए।

चालान कौन काट सकता है?

भारतीय मोटर वाहन अधिनियम, 1932 के अनुसार, केवल सहायक उप निरीक्षक (ASI) या उससे ऊपर के रैंक के अधिकारी को ही चालान काटने का अधिकार है। गाड़ी चलाते समय आपके पास हमेशा ये जरूरी दस्तावेज होने चाहिए:

ड्राइविंग लाइसेंस

  • वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र (RC)
  • बीमा दस्तावेज
  • प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC)

चालान कटने पर किन बातों का रखें ध्यान

अगर आप ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि पुलिसकर्मी के पास चालान बुक या ई-चालान मशीन मौजूद हो। इनके बिना चालान काटना गैरकानूनी है। चालान कटने के बाद हमेशा उसकी रसीद लें। अगर आपके पास मौके पर जुर्माने की राशि नहीं है, तो आप बाद में भी इसे जमा कर सकते हैं। ऐसे में कोर्ट चालान जारी किया जा सकता है और अधिकारी आपका ड्राइविंग लाइसेंस अस्थायी रूप से जब्त कर सकते हैं।

वाहन उठाने से जुड़ा नियम

यदि आपकी कार गलत जगह खड़ी है लेकिन आप उसके अंदर मौजूद हैं, तो ट्रैफिक पुलिस वाहन को Tow नहीं कर सकती। वाहन उठाने की कार्रवाई केवल तब संभव है जब गाड़ी खाली खड़ी हो।

ध्यान दें

ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी सड़क सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना है, लेकिन उनके अधिकारों की भी सीमाएं तय हैं। ऐसे में यदि कभी आपकी कार की चाबी या हवा निकालने जैसी कार्रवाई होती है, तो आप इसे कानूनन चुनौती दे सकते हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई