PIC: @SwatiKJain/Twitter 
ऑटोमोबाइल

टोयोटा किर्लोस्कर ने नई Glanza बाजार में उतारी, कीमत 6.39 लाख रुपये से शुरू

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने प्रीमियम हैचबैक गाड़ी ग्लांजा का नया संस्करण भारतीय बाजार में उतारा है जिसकी शुरुआती कीमत 6.39 लाख रुपये रखी गई है। इस मॉडल में 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन है और यह मैनुअल तथा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प दोनों में उपलब्ध है। 

ग्लांजा के पांच स्पीड वाले मैनुअल संस्करण की कीमत 6.39 लाख रुपये से 9.19 लाख रुपये के बीच है जबकि ऑटोमैटिक संस्करण की कीमत 7.79 लाख रुपये से 9.69 लाख रुपये के बीच है। इसकी अन्य खासियतों में छह एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और नौ इंच का स्मार्ट प्ले कास्ट शामिल है।  

टीकेएम के कार्यकारी उपाध्यक्ष (बिक्री एवं ग्राहक सेवा) तदाशी असाजुमा ने कहा, ‘‘यह विशेषतौर पर उन लोगों के लिए है जो स्टाइल और आधुनिक तकनीक वाली सुरक्षित तथा आरामदायक कार चाहते हैं।'' टोयोटा ग्लांजा 2019 में बाजार में आई थी। अब तक कंपनी ने घरेलू बाजार में 66,000 से अधिक ग्लांजा कारें बेची हैं। (एजेंसी)

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट