Toyota का नया मॉडल काफी शानदार है। (सौ. Toyota) 
ऑटोमोबाइल

Toyota Innova Highcross: कीमतों में बढ़ोतरी और फीचर्स की पूरी जानकारी

टोयोटा ने अपनी पॉपुलर MPV इनोवा हाईक्रॉस की कीमत में इज़ाफा कर दिया है। अब इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 19.94 लाख से शुरू होकर 31.34 लाख तक जाती है। कीमतों में यह इज़ाफा 17,000 से लेकर 36,000 तक किया गया है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: Toyota ने अपनी पॉपुलर MPV Innova Highcross की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 19.94 लाख से शुरू होकर 31.34 लाख तक जाती है। कीमतों में यह इजाफा 17,000 से 36,000 तक किया गया है।

वेरिएंट के हिसाब से बढ़ी कीमतें

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस छह वेरिएंट्स (GX, GX(O), VX, VX(O), ZX, ZX(O)) में उपलब्ध है।

  • GX और GX(O): ₹17,000 का इजाफा।
  • VX और VX(O): ₹35,000 का इजाफा।
  • ZX और ZX(O): ₹36,000 तक की बढ़ोतरी।

वेटिंग पीरियड में कमी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब इनोवा हाईक्रॉस का वेटिंग पीरियड पहले की तुलना में घटा है।

  • पेट्रोल वेरिएंट: 45 से 60 दिन का वेटिंग।
  • हाइब्रिड वेरिएंट: लगभग 45 दिन।
  • टॉप वेरिएंट्स: बुकिंग के बाद छह महीने में डिलीवरी।

पहले इस कार का वेटिंग पीरियड आठ महीने तक था, लेकिन अब इसे कम कर दिया गया है।

इनोवा हाईक्रॉस की पावर और परफॉर्मेंस

  • इस MPV में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 172 hp की पावर जनरेट करता है।
  • हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाले इंजन से 184 hp की पावर मिलती है।
  • गाड़ी में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

फीचर्स और सेफ्टी

  • इनोवा हाईक्रॉस 7-सीटर और 8-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है।
  • सेफ्टी के लिए गाड़ी में 6 SRS एयरबैग्स दिए गए हैं।
  • यह कार सात रंगों के विकल्प में आती है।

विदेश नीति से यूसीसी तक: शायना NC ने मणिशंकर अय्यर, राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह को घेरा

बीजेपी ने जारी की UP राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट

किरेन रिजिजू ने बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को किया सम्मानित, कहा, पूरे देश के लिए गर्व का क्षण, देखें VIDEO

अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी... दिल्ली में रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए आदेश

चुनाव में याद आते हैं जाति-धर्म, बाढ़ में सब डूब जाता है, सांसद पप्पू यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर तंज