Activa ने तोड़ा रिकोर्ट। (सौ. Activa) 
ऑटोमोबाइल

अक्टूबर 2025 स्कूटर सेल्स रिपोर्ट: Activa फिर नंबर-1, EV स्कूटर्स ने भी मचाया धमाल

Jupiter vs Activa sales: भारतीय दोपहिया बाजार में स्कूटर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अक्टूबर 2025 की बिक्री रिपोर्ट सामने आ चुकी है, और इस बार भी स्कूटर सेगमेंट में इस मॉडल ने बाजी मारी है।

सिमरन सिंह

TVS Jupiter sale 2025: भारतीय दोपहिया बाजार में स्कूटर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। आसान ड्राइविंग, कम मेंटेनेंस और हर उम्र के लोगों के लिए सुविधाजनक डिज़ाइन इन्हें खास बनाता है। अक्टूबर 2025 की बिक्री रिपोर्ट सामने आ चुकी है, और इस बार भी स्कूटर सेगमेंट में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। आइए जानते हैं किस मॉडल ने मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत की और किसकी बिक्री में गिरावट आई।

Activa और Jupiter की जबरदस्त पकड़

होंडा एक्टिवा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद वही है। अक्टूबर 2025 में इस स्कूटर की 3,26,551 यूनिट्स बिकीं और यह 22.39% की सालाना बढ़त के साथ नंबर-1 पर रहा। कुल स्कूटर सेल्स में एक्टिवा का मार्केट शेयर 44.29% दर्ज हुआ। दूसरे पायदान पर TVS Jupiter रहा। इसने 1,18,888 यूनिट्स की बिक्री हासिल की, जो 8.37% की वृद्धि दर्शाती है। Jupiter की मार्केट हिस्सेदारी 16.13% रही।

Access की बिक्री में गिरावट, Ntorq और Dio ने दिखाई रफ्तार

Suzuki Access भले ही तीसरे स्थान पर रहा, लेकिन इसकी बिक्री घटी। अक्टूबर 2025 में 70,327 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 74,813 था—यानी लगभग 6% की गिरावट। वहीं, TVS Ntorq ने शानदार प्रदर्शन किया और 41,718 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। इसकी बिक्री में 4.13% की बढ़त दर्ज की गई। Honda Dio ने भी बाजार में तेजी दिखाई और 36,340 यूनिट्स बिकने के साथ पांचवें स्थान पर रहा। इस मॉडल ने 9.53% की वृद्धि दर्ज की।

Chetak और iQube ने EV मार्केट में जमाई पकड़

इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में Bajaj Chetak और TVS iQube ने मजबूत उपस्थिति दर्ज की।

  • Bajaj Chetak: 34,900 यूनिट्स बिकीं, सालाना 13.89% की वृद्धि
  • TVS iQube: 31,989 यूनिट्स बिकीं, 10.60% की बढ़त
  • दोनों ही मॉडल EV मार्केट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं।

Burgman, Destini 125 और RayZR की शानदार ग्रोथ

  • Suzuki Burgman ने इस महीने 27,058 यूनिट्स की बिक्री के साथ आठवां स्थान हासिल किया और 32.13% की बड़ी ग्रोथ दर्शाई।
  • Hero Destini 125 ने तो रिकॉर्ड बना दिया। इसने 83.93% की उछाल के साथ 26,754 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।
  • Yamaha RayZR भी पीछे नहीं रहा और 22,738 यूनिट्स की बिक्री के साथ 23.23% की मजबूत बढ़त हासिल की।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज