Vitara Brezza की ये SUV सबसे ज्यादा है खास। (सौ. Maruti) 
ऑटोमोबाइल

भारत में इस SUV ने किया अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन, जानें कौन सी कार रही टॉप पर

कुछ ऐसी भी गाड़ियां हैं जिन्होंने न केवल ग्राहकों का भरोसा जीता, बल्कि बिक्री के आंकड़ों में भी शानदार परफॉर्मेंस देकर सभी को चौंका दिया। ऐसे ही प्रदर्शन के आधार पर एक SUV को देश की अब तक की बेस्ट परफॉर्मिंग SUV माना।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में SUV सेगमेंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। जहां एक ओर हर साल नई-नई SUV कारें बाजार में दस्तक दे रही हैं, वहीं कुछ ऐसी भी गाड़ियां हैं जिन्होंने न केवल ग्राहकों का भरोसा जीता, बल्कि बिक्री के आंकड़ों में भी शानदार परफॉर्मेंस देकर सभी को चौंका दिया। ऐसे ही प्रदर्शन के आधार पर एक SUV को देश की अब तक की बेस्ट परफॉर्मिंग SUV माना गया है।

किस SUV ने मारी बाज़ी?

मारुति सुज़ुकी की Vitara Brezza (अब Brezza) को भारत की अब तक की सबसे ज़्यादा बिकने वाली और भरोसेमंद SUV के रूप में देखा जाता है। यह कार मिड-साइज SUV सेगमेंट में काफी समय से टॉप पर बनी हुई है और इसकी बिक्री के आंकड़े लगातार मजबूती से बढ़ते रहे हैं। Brezza को इसकी मजबूती, माइलेज, अफोर्डेबिलिटी और मारुति के सर्विस नेटवर्क की वजह से ग्राहकों का भरपूर प्यार मिला।

दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस का मेल

Brezza में मिलने वाले फ्यूल एफिशिएंट इंजन, प्रीमियम लुक, स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स और शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस ने इसे लोगों की पहली पसंद बना दिया है। खास बात यह है कि यह SUV शहरी सड़कों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी शानदार परफॉर्मेंस देती है। यही वजह है कि यह गाड़ी लगातार अपनी पकड़ बाजार में बनाए हुए है।

बिक्री में रचा इतिहास

मारुति Brezza ने लॉन्च के बाद से अब तक 20 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह SUV भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक बन गई है और इसकी मांग हर महीने बढ़ती जा रही है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या कहती हैं रिपोर्ट्स?

ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का मानना है, “Brezza की सफलता इसके संतुलित फीचर्स, किफायती मेंटेनेंस और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए गए डिजाइन का नतीजा है।” वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वर्जन में भी Brezza को पेश किया जा सकता है।

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास