Honda Navi में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Honda) 
ऑटोमोबाइल

होंडा का ये मेड इन इंडिया स्कूटर विदेशों में मचा रहा धमाल, एक्टिवा-जुपिटर को भी छोड़ा पीछे

क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा स्कूटर भी है जो ‘मेड इन इंडिया’ होते हुए भी विदेशों में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है? जी हां, हम बात कर रहे हैं Honda Navi की, जो भारतीय स्कूटर एक्सपोर्ट में टॉप पर है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटो डेस्क: भारत में अगर स्कूटर की बात हो तो होंडा एक्टिवा और टीवीएस जुपिटर का नाम सबसे पहले आता है। ये दोनों स्कूटर हर गली-मोहल्ले में आसानी से नजर आ जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा स्कूटर भी है जो ‘मेड इन इंडिया’ होते हुए भी विदेशों में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है? जी हां, हम बात कर रहे हैं Honda Navi की, जो भारतीय स्कूटर एक्सपोर्ट में टॉप पर है।

एक्सपोर्ट में सबसे आगे निकला Honda Navi

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत से कुल 5,69,093 स्कूटर का एक्सपोर्ट हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 11% अधिक है। इन आंकड़ों में Honda Navi का योगदान सबसे बड़ा रहा, जिसकी कुल 1,43,583 यूनिट्स विदेश भेजी गईं। ये एक्सपोर्ट किए गए कुल स्कूटर का 25% हिस्सा है।

होंडा बना सबसे बड़ा स्कूटर एक्सपोर्टर

होंडा नावी के साथ-साथ होंडा डियो और एक्टिवा जैसे स्कूटर भी एक्सपोर्ट में शामिल हैं। होंडा ने कुल 3,11,977 यूनिट्स एक्सपोर्ट कीं। इसके बाद TVS मोटर ने 90,405 यूनिट्स और Yamaha Motor India ने 69,383 यूनिट्स का निर्यात किया। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

टॉप-10 स्कूटर जिनका सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट हुआ

  1. Honda Navi – 1,43,583 यूनिट्स (24% की बढ़त)
  2. Honda Dio – 1,27,366 यूनिट्स (91% की उछाल)
  3. Yamaha Ray – 68,231 यूनिट्स
  4. TVS NTorq
  5. Honda Activa
  6. Suzuki Burgman
  7. TVS Jupiter
  8. Hero Maestro
  9. Suzuki Avenis
  10. Hero Xoom

होंडा नावी की बढ़ती मांग पर कंपनी का कहना है, "हमारा लक्ष्य है कि मेड इन इंडिया स्कूटर्स को ग्लोबल स्तर पर एक नई पहचान दी जाए। Honda Navi की सफलता इस दिशा में पहला बड़ा कदम है।"

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह