नई दिल्ली: डीजल कारें हमेशा से ही पेट्रोल के मुकाबले बेहतर माइलेज (Mileage cars) देती रहीं है। लेकिन डीजल के मुकाबले सीएनजी कारें (CNG Cars) डीजल (Diesel Cars) से भी ज्यादा माइलेज देती हैं। हालाँकि, ये भी सत्य है की पेट्रोल कारें (Petrol Cars), सीएनजी कारों से ज्यादा पॉकेट फ्रेंडली होतीं हैं, लेकिन रनिंग कॉस्ट में सीएनजी अपनी इस कमी को महसूस नहीं होनी देती।
अब जानते हैं भारतीय बाजार (Indian Market) की उन मौजूदा कारों के बारे में जो आतीं हैं कंपनी फिटेड सीएनजी किट के साथ। इन कारों की जब बात करते हैं तो मारुती सुज़ुकी की ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) और वैगनार के साथ हुंडई की सैंट्रो और ग्रैंड आई10 नियोस सबसे ऊपर आतीं है।
वैसे तो ऑल्टो पेट्रोल हो या डीजल जब बात माइलेज फ्रेंडली गाड़ी की बात आती है तो ये हर बार स्पॉट में होती है। हालाँकि सीएनजी की बात करें तो ये कार 31.5 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक की फ्यूल एफिशिएंसी देती है। मारुती ऑल्टो 796 सीसी, 3 सिलिंडर एफ8डी इंजन के साथ आती है। इस वैरिएंट की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत दिल्ली में 4,76,500 रूपए है।
सुज़ुकी की यह हैचबैक कार देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली चारों में शुमार है। वैगनर के पेट्रोल वैरिएंट के 21.79 के एवरेज के मुकाबले सीएनजी वैरिएंट 32.52 का एवरेज देता है। यह 1 लीटर और 1.2 लीटर इंजन ऑप्शन के साथ आती है। वैगनर 4.93 लाख की शुरुआती कीमत में आती है।
हुंडई की सैंट्रो का सीएनजी वैरिएंट 5,99,900 रुपये से शुरू होता है, जिसके टॉप एनड मॉडल की कीमत 6,21,100 तक जाती है। ये एक पॉकेट फ्रेंडली हैचबैक कार है जो सीएनजी पर 29 का माइलेज देती है।
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस 1.2 लीटर के पावरफुल इंजन के साथ आती है जो एक किलो सीएनजी पर 25 किलोमीटर तक का माइलेज डे देती है। ग्रैंड आई10 निओस सीएनजी 6.99 लाख की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत में आती है, इसके साथ 1197 सीसी का इंजन दिया है।