Model Y Premium में क्या है खास। (सौ. Tesla) 
ऑटोमोबाइल

Tesla Model Y का अपडेटेड वेरिएंट, अब सिंगल चार्ज में 661 किलोमीटर तक चलेगी कार

Tesla Updated Variant: दिवाली से पहले इलेक्ट्रिक कार प्रेमियों के लिए Tesla ने खुशखबरी दे दी है। जिसमें खास ऑफर्स देखने को मिलने वाली है। जो सभी यूजर्स के लिए सही होगा।

सिमरन सिंह

Tesla Model Y Update: दिवाली से पहले इलेक्ट्रिक कार प्रेमियों के लिए Tesla ने खुशखबरी दे दी है। कंपनी ने अपनी Tesla Model Y के लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी (Long Range RWD) वेरिएंट की रेंज बढ़ा दी है। पहले जहां यह कार 622 किलोमीटर की WLTP-प्रमाणित रेंज देती थी, अब यह सिंगल चार्ज में 661 किलोमीटर तक चल सकेगी। यानी ग्राहकों को अब 39 किलोमीटर अतिरिक्त रेंज मिलेगी।

बैटरी पैक में बड़ा अपग्रेड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ी हुई रेंज का सीधा कारण नई 84.2 kWh की बैटरी है। पहले इस वेरिएंट में 78.1 kWh बैटरी पैक दिया गया था। बैटरी क्षमता बढ़ने के बावजूद कार के वजन, परफॉर्मेंस और स्पीड पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा है।

परफॉर्मेंस पहले जैसी दमदार

Tesla Model Y का यह वेरिएंट पहले की तरह ही शानदार परफॉर्मेंस देता है। रियर-व्हील ड्राइव मोटर से लैस यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 5.6 सेकंड में पकड़ती है। यानी बैटरी अपग्रेड के बावजूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस उतना ही रोमांचक बना हुआ है। वहीं, स्टैंडर्ड RWD वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह मॉडल अभी भी 64 kWh बैटरी पैक और 500 किलोमीटर की WLTP-रेटेड रेंज के साथ उपलब्ध है।

कीमत में कोई बदलाव नहीं

Tesla ने ग्राहकों को एक और तोहफा दिया है बढ़ी हुई रेंज के बावजूद कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। यानी पहले जैसी कीमत पर अब आपको और भी ज्यादा रेंज मिलेगी। कंपनी की एक्स-शोरूम कीमतें इस प्रकार हैं:

  • स्टैंडर्ड RWD: ₹59.89 लाख
  • लॉन्ग रेंज RWD: ₹67.89 लाख

भारत में लॉन्च पर नजरें टिकीं

Tesla Model Y के जुलाई 2025 में भारत लॉन्च की उम्मीद है। भारतीय मार्केट में बढ़ती ईवी डिमांड को देखते हुए, यह कार मिड सेगमेंट लग्जरी SUV खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकती है।

ध्यान दें

बिना कीमत बढ़ाए अधिक रेंज देने का यह फैसला Tesla की तकनीकी दक्षता और ग्राहक-केंद्रित सोच को दर्शाता है। लंबे सफर के शौकीनों के लिए Model Y अब और भी बेहतर विकल्प बन गई है।

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?