Tata की नई कार में क्या है खास। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

Tata Safari और Harrier facelift जल्द भारत में दस्तक देने को तैयार, पेट्रोल वेरिएंट के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

टाटा मोटर्स फाइनेंशियल ईयर में अपनी पॉपुलर SUVs सफारी और हैरियर के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाला है। अब तक डीजल पावरट्रेन पर आधारित इन दोनों एसयूवी में जल्द ही पेट्रोल इंजन भी जोड़ा जाने वाला है।

सिमरन सिंह

टाटा मोटर्स इस फाइनेंशियल ईयर में अपनी पॉपुलर SUVs – सफारी और हैरियर के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। अब तक डीजल पावरट्रेन पर आधारित इन दोनों एसयूवी में जल्द ही पेट्रोल इंजन का भी विकल्प देखने को मिलेगा। यह पहली बार होगा जब इन दो दमदार SUVs को पेट्रोल वर्जन में पेश किया जाएगा।

सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा नया इंजन विकल्प

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा मोटर्स सफारी और हैरियर के नए पेट्रोल मॉडल्स पर काम कर रही है। इन पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत डीजल मॉडल्स की तुलना में लगभग ₹1 लाख तक कम हो सकती है। कंपनी दोनों मॉडलों में 1.5-लीटर TGDi पेट्रोल इंजन देने जा रही है, जो 168 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आएगा।

टेस्टिंग के दौरान कई बार हुए स्पॉट

इन SUVs के फेसलिफ्ट प्रोटोटाइप को टेस्टिंग के दौरान कई बार सड़कों पर देखा गया है। टाटा मोटर्स की मानें तो यह सिर्फ एक कॉस्मेटिक अपडेट नहीं बल्कि पावरट्रेन और फीचर्स के मामले में भी बड़ा बदलाव होगा।

टाटा कर्व से मिलती-जुलती टेक्नोलॉजी

जैसे टाटा कर्व में 1.2-लीटर TGDi इंजन दिया गया है, जो 118 bhp और 170 Nm का टॉर्क प्रदान करता है, वैसे ही सफारी और हैरियर में नया 1.5-लीटर इंजन एक लेवल ऊपर की परफॉर्मेंस देगा।

ADAS फीचर से होगी सेफ्टी में क्रांति

इन फेसलिफ्टेड SUVs में लेवल-2 ADAS सुइट मिलने की उम्मीद है, जिससे इनकी सुरक्षा क्षमता में बड़ा सुधार होगा। टाटा हैरियर EV की लॉन्चिंग 3 जून को होनी है, जिससे इन दोनों SUVs के डिजाइन अपडेट्स का अंदाजा लग सकता है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग