Indian Army Vehicle जो आपके लिए होगी सही। (सौ. Design) 
ऑटोमोबाइल

भारतीय सेना की पसंद बनी Tata Safari, Sumo और Toyota Hilux – जानिए क्या है इन गाड़ियों की ताकत

टाटा मोटर्स और टोयोटा की गाड़ियां—Tata Safari, Tata Sumo और Toyota Hilux—अब न केवल आम जनता की पसंद हैं बल्कि भारतीय सेना में भी इनका व्यापक उपयोग हो रहा है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत की सेना में उपयोग की जाने वाली गाड़ियों में अब पहले से कहीं अधिक तकनीक और ताकत दिखाई दे रही है। टाटा मोटर्स और टोयोटा की गाड़ियां—Tata Safari, Tata Sumo और Toyota Hilux—अब न केवल आम जनता की पसंद हैं बल्कि भारतीय सेना में भी इनका व्यापक उपयोग हो रहा है।

Tata Safari Facelift 2024: दमदार और सुरक्षित SUV

हाल ही में लॉन्च हुई नई टाटा सफारी फेसलिफ्ट भारतीय सेना के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन चुकी है। इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन है जो 170bhp ताकत और 350Nm टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प भी मिलते हैं। सफारी में ADAS, 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो दुर्गम इलाकों में ऑपरेशन को सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं।

Tata Sumo: फिर लौट रही है सेना की पुरानी साथी

टाटा सूमो एक समय सेना की सबसे भरोसेमंद गाड़ी हुआ करती थी। अब कंपनी इसे 2025 तक नए अवतार में फिर लॉन्च करने जा रही है। सूमो को बॉक्सी और मजबूत लुक के साथ नए इंजन व सेफ्टी फीचर्स में पेश किया जाएगा। इसमें 7-सीटर लेआउट, डिजिटल डिस्प्ले, ABS और 6 एयरबैग्स की संभावना है। यह दुर्गम पहाड़ियों और सीमावर्ती इलाकों के लिए उपयुक्त साबित हो सकती है।

Toyota Hilux: पिकअप ट्रक से कहीं ज्यादा

टोयोटा हिलक्स भारतीय सेना के लिए एक प्रीमियम और पावरफुल पिकअप ट्रक के रूप में सामने आई है। इसका नया एडवेंचर एडिशन ₹30.41 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और इसमें 2.8 लीटर डीजल इंजन, 500Nm टॉर्क और ADAS फीचर्स शामिल हैं। इसकी दमदार बॉडी और ऑफ-रोड क्षमता इसे सीमाई इलाकों में लॉजिस्टिक और पेट्रोलिंग के लिए आदर्श बनाती है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय सेना के लिए काम

यह सभी गाड़ियां सेना के लिए सेवा प्रदान करने के काम आती हैं। इसके साथ ही, ये सभी गाड़ियां सेना द्वारा अपने उत्तर में ज्यादा इस्तेमाल की जाती हैं, जिसमें हथियार ले जाना और सिपाहियों के आने-जाने के लिए अच्छी मानी जाती हैं, जो उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देती हैं। वहीं, Tata अपनी मजबूती के लिए ही सबसे ज्यादा जानी जाती है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM