Tata की Electric car जो लगातार वायरल हो रही है। (सौ. X) 
ऑटोमोबाइल

भारतीय बाजार में टाटा की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहे बेहतरीन ऑफर्स, जाने सारी डिटेल

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए शानदार डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आ रही हैं। टाटा मोटर्स अपनी बेस्ट-सेलिंग एसयूवी और अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर इस जनवरी में 85,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए कई लाभ प्रदान कर रही है। इस बीच, कार निर्माता कंपनियां भी अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए शानदार डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आ रही हैं। टाटा मोटर्स अपनी बेस्ट-सेलिंग एसयूवी और अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर इस जनवरी में 85,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है।

टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर मिल रहे डिस्काउंट

टाटा मोटर्स इस महीने अपनी दो प्रमुख इलेक्ट्रिक कारों, पंच ईवी और टियागो ईवी, के MY2024 और MY2025 मॉडल्स पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह छूट अलग-अलग वेरिएंट्स पर भिन्न हो सकती है। टियागो ईवी पर अधिकतम 85,000 रुपये और पंच ईवी पर 70,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

Punch EV पर ऑफर की डिटेल्स

टाटा पंच ईवी के MY24 मॉडल के स्मार्ट और स्मार्ट प्लस वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, 3.3kW MR वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये, 3.3kW LR वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये, और 7.2kW फास्ट चार्जिंग LR वेरिएंट्स पर 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Tiago EV पर मिल रहे बेनिफिट्स

टाटा टियागो ईवी के 3.3kW XE वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसकी शुरुआती कीमत 8.57 लाख रुपये है। इसके 3.3kW XT MR वेरिएंट की कीमत 9.61 लाख रुपये है, जिस पर 70,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 3.3kW XT LR वेरिएंट की खरीदारी पर 85,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट्स, जैसे 3.3kW XZ+ और XZ+ Tech Lux पर 60,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर डिस्काउंट क्यों?

इन ऑफर्स के जरिए टाटा मोटर्स का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभों के साथ, यह कदम इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता बढ़ाने में सहायक होगा।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक