टाटा पंच (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

टाटा के पंच से ब्रेजा और फ्रॉन्क्स का निकला दम, टाॅप 5 में नेक्सन का भी नाम

एसयूवी कार बेचने के मामले में टाटा मोटर्स ने ब्रेजा और फ्रॉन्क्स तक को पीछे छोड़ दिया है। टाटा पंच अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती कार तो है जो दमदार लुक और फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है।

अक्षय साहू

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय बाजार में एसयूवी की बढ़ती बिक्री ने ऑटोमोबाइल कंपनियों की चांदी करा दी है खासकर टाटा मोटर्स की। टाटा पंच ने एसयूवी सेगमेंट की सबसे सस्ती कार होने के बावजूद मार्केट पर कब्जा करके रखा है। पंच बीते वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब कॉम्पैक्ट एसयूवी रही है। इसने एसयूवी सेगमेंट में मार्केट के बड़े प्लेयर्स ब्रेजा और फ्रॉन्क्स तक को पीछे छोड़ दिया है।

टाटा पंच की सबसे अच्छी बात यह है कि ये कार पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों तरह के वेरिएंट में आती है। जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ी है। जिसका असर इसकी बिक्री में भी देखने को मिला है। टाटा ने पिछले वित्तीय वर्ष में 1,96,572 यूनिट बेचीं।

पंच के बाद मारुति सुजुकी ब्रेजा है, जिसकी मारुति सुजुकी ने 1,89,163 यूनिट बेची। लिस्ट में ब्रेजा के बाद फ्रॉन्क्स नाम है, जिसकी 1,66,216 यूनिट की बिक्री हुई थी। पंच पिछले वित्त वर्ष में अपनी कैटेगरी में सबसे ज्यादा और सभी गाड़ियों की बिक्री में दूसरे नंबर पर रही है।

 SUV का नाम     FY25 में बिक्री शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम)
Tata Punch 1,96,572 ₹6.20 लाख
Maruti Suzuki Brezza 1,89,163 ₹8.69 लाख
Maruti Suzuki Fronx 1,66,216 ₹7.54 लाख
Tata Nexon 1,63,088 ₹8.00 लाख
Hyundai Venue 1,19,113 ₹7.94 लाख

नेक्सन ने दिखाया दम 

पिछले साल एसयूवी बिक्री के मामले में टाटा की नेक्सन ने भी दम दिखाया है। बिक्री के मामले में टाटा नेक्सन टाटा पंच,ब्रेजा और फ्रॉन्क्स के बाद चौथे स्थान पर रही। नेक्सन इस लिस्ट में टाटा की दूसरी गाड़ी है। नेक्सन टाटा मोटर्स के लिए बेहद फायदेमंद रही है। टाटा नेक्सन मार्केट में गाड़ी पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ऑल-इलेक्ट्रिक व्हीकल के वेरिएंट में उपलब्ध है।

क्या है पंच में खास

टाटा पंच अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती कार तो है ही साथ ही इसमें कई फीचर है जो इसे बाकी एसयूवी से अलग बनाता है। पंच एक दमदार लुक और फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। इसके अलावा इसमें 10.25 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल कीलेस एंट्री, कूल्ड ग्लोव बॉक्स और रियर एसी वेंट जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा यह 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली सबसे किफायती कार भी है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान