क्या है सरकार का नया फैसला। (सौ. Design) 
ऑटोमोबाइल

टाटा मोटर्स की नई पहल: लखनऊ और रायपुर में खुले अत्याधुनिक व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर

टाटा मोटर्स ने ‘रिसायकल विद रिस्पेक्ट’ पहल में दो आधुनिक रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (RVSF) शुरू करने की घोषणा की है। ये केंद्र उत्तर प्रदेश के लखनऊ और छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थापित किए गए हैं।

सिमरन सिंह

टाटा मोटर्स ने ‘रिसायकल विद रिस्पेक्ट’ नामक पहल के तहत दो आधुनिक रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (RVSF) शुरू करने की घोषणा की है। ये केंद्र उत्तर प्रदेश के लखनऊ और छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थापित किए गए हैं। इनका वर्चुअल उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया।

हर प्रकार की गाड़ियों के लिए खुला प्लेटफॉर्म

इन स्क्रैपिंग फैसिलिटीज़ में दोपहिया, तिपहिया, पैसेंजर और कमर्शियल सभी प्रकार के वाहनों को स्क्रैप किया जा सकेगा, भले ही वे किसी भी ब्रांड के हों। इस आधुनिक प्रणाली के जरिए गाड़ियां पर्यावरण-सुरक्षित तरीके से तोड़ी जाएंगी और पुनः चक्रण के लिए तैयार की जाएंगी।

गडकरी ने बताया स्क्रैप नीति का महत्व

नितिन गडकरी ने इस अवसर पर कहा, “ये फैसिलिटी नेशनल व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी का अहम हिस्सा हैं, जिससे लोग नई फ्यूल-एफिशिएंट गाड़ियों को अपनाकर प्रदूषण कम कर सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि इस नीति के तहत स्क्रैपिंग के बदले नई कार खरीदने पर कई तरह के इंसेटिव और छूट भी मिल सकते हैं। उन्होंने टाटा मोटर्स की सराहना करते हुए कहा, “टाटा मोटर्स को उनके पर्यावरण प्रेम और देशभर में ऐसी फैसिलिटी स्थापित करने के लिए बधाई देता हूं। इससे एक मजबूत और प्रभावी स्क्रैपिंग सिस्टम खड़ा होगा।”

कितनी गाड़ियां स्क्रैप होंगी?

रायपुर सेंटर को टाटा मोटर्स का पार्टनर Raipur Green Energy संचालित करेगा और इसकी सालाना स्क्रैपिंग क्षमता 25,000 वाहनों की होगी। वहीं लखनऊ सेंटर Moto Scrapland द्वारा संचालित होगा, जहां 15,000 गाड़ियां हर साल स्क्रैप की जा सकेंगी।

टाटा मोटर्स का विजन

कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गिरीश वाघ ने कहा, “हम सस्टेनेबिलिटी को केवल एक वादा नहीं, बल्कि भविष्य की मोबिलिटी की नींव मानते हैं। टाटा मोटर्स देश में अब सबसे बड़ा स्क्रैप नेटवर्क संचालित कर रहा है, जिससे हर साल 1.75 लाख से अधिक गाड़ियां जिम्मेदारी से स्क्रैप की जा सकती हैं।”

पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने के लाभ

पुरानी कार स्क्रैप कराने पर उपभोक्ताओं को नए वाहन की खरीद पर रोड टैक्स व रजिस्ट्रेशन में छूट मिलती है। कुछ कंपनियां स्क्रैप सर्टिफिकेट दिखाने पर अतिरिक्त छूट भी देती हैं। साथ ही वाहन का वजन तौलकर स्क्रैप मूल्य भी दिया जाता है। रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो जाने से मालिक कानूनी जिम्मेदारी से भी मुक्त हो जाता है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन