Tata Motors का क्या हुआ। (सौ. Tata) 
ऑटोमोबाइल

Tata Motors का बड़ा फैसला: Punch, Nexon और Tiago NRG के कुछ वैरिएंट्स हुए बंद

Tata Punch 2025 features: Tata Motors ने अपने कुछ लोकप्रिय मॉडलों Punch, Nexon और Tiago NRG के सिलेक्टेड वैरिएंट्स को बंद करने का निर्णय लिया है।

सिमरन सिंह

Tata Cars: फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के बाद Tata Motors ने अपने कुछ लोकप्रिय मॉडलों Punch, Nexon और Tiago NRG के सिलेक्टेड वैरिएंट्स को बंद करने का निर्णय लिया है। कंपनी का कहना है कि यह फैसला प्रोडक्शन को अधिक एफिशिएंट बनाने और हाई-डिमांड मॉडलों की डिलीवरी टाइमलाइन को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। यानी अब कंपनी अपनी संसाधन क्षमता उन्हीं मॉडलों पर केंद्रित करेगी, जिनकी मांग सबसे ज्यादा है।

Tata Punch के कौन से वैरिएंट्स हुए बंद

Tata Punch फिलहाल कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, जिसमें पेट्रोल और EV दोनों वर्जन उपलब्ध हैं। यह कार चार मुख्य ट्रिम्स Pure, Adventure, Accomplished और Creative में आती थी। अब कंपनी ने Adventure और Adventure S वेरिएंट्स को अपनी लाइनअप से हटा दिया है। Tata Punch Adventure वेरिएंट में पहले से कई फीचर्स मौजूद थे जैसे 3.5 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, सभी पावर विंडोज, रियर एसी वेंट्स, फॉलो-मी-होम हैंडलैंप्स, USB चार्जिंग पोर्ट और ORVMs। हालांकि अब कंपनी अपने नए वैरिएंट्स में इससे ज्यादा एडवांस फीचर्स देने पर फोकस कर रही है।

नई Tata Punch 2025 में क्या है खास

नई Tata Punch 2025 Edition को पहले से अधिक प्रीमियम बनाया गया है। इसका इंटीरियर अब ज्यादा आकर्षक और फीचर-रिच हो गया है। इसमें लेदरेट-रैप्ड टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के बीच Tata का इल्यूमिनेटेड लोगो, 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट, 7-इंच का डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

साथ ही इसमें 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, पुश-बटन स्टार्ट और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। टॉप वेरिएंट्स में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और टच-एंड-टॉगल ऑडियो कंट्रोल्स भी मिलते हैं।

इंजन और माइलेज

नई Tata Punch में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 87 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है। इसका CNG वर्जन 72 bhp की पावर और 103 Nm टॉर्क जनरेट करता है। कार मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 20.09 kmpl है, जबकि CNG वर्जन 26.99 km/kg तक का बेहतरीन माइलेज देता है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

30 डिग्री की जगह 60°C तापमान, रामगढ़ पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 इंजीनियरों की मौत, मैनेजमेंट की गलती ने ली जान!

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल