Tata Altroz में क्या है सुरक्षा फीचर्स। (सौ. Tata) 
ऑटोमोबाइल

Tata Altroz ने हासिल की 5-स्टार रेटिंग, बनी भारत की सबसे सुरक्षित हैचबैक

Safest Car in India: Tata Motors Altroz ने Bharat NCAP B-NCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल कर ली है। जिसमें शानदार फीचर्स और सुरक्षा की सभी चीजे मिलने वाली है।

सिमरन सिंह

Tata Altroz ​​5 star rating: Tata Motors की प्रीमियम हैचबैक Altroz ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP B-NCAP) में 5-स्टार रेटिंग हासिल कर ली है। यह उपलब्धि उसे देश की सबसे सुरक्षित हैचबैक बनाती है। खास बात यह है कि Altroz ने यह रेटिंग अपने सभी वेरिएंट्स पेट्रोल, डीज़ल और CNG में प्राप्त की है।

सेफ्टी स्कोर में शानदार प्रदर्शन

बी-एनकैप की रिपोर्ट के अनुसार, Altroz ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 29.65/32 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 44.9/49 अंक हासिल किए हैं। इस प्रदर्शन के साथ अल्ट्रोज़ भारत की पहली CNG कार भी बन गई है, जिसने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाई है।

ग्लोबल एनकैप से लेकर बी-एनकैप तक

Altroz ने इससे पहले भी सुरक्षा के मामले में इतिहास रचा था। साल 2020 में यह ग्लोबल NCAP से 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली भारत की पहली हैचबैक बनी थी। अब बी-एनकैप की नई रेटिंग के साथ यह अपने सेगमेंट की इकलौती कार है, जिसने हर फ्यूल टाइप में 5-स्टार रेटिंग बरकरार रखी है।

ALFA आर्किटेक्चर और मजबूत सेफ्टी फीचर्स

Tata Motors ने अल्ट्रोज़ को ALFA (Agile Light Flexible Advanced) आर्किटेक्चर पर डिजाइन किया है। इसमें डायमंड स्ट्रेंथ सेफ्टी शील्ड और मजबूत क्रंपल जोन दिए गए हैं। कार में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स इस प्रकार हैं:

  • छह एयरबैग
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
  • ISOFIX चाइल्ड सीट रेस्ट्रेंट्स
  • 360° एचडी सराउंड व्यू कैमरा
  • डायरेक्ट TPMS
  • SOS असिस्टेंस
  • कॉर्नरिंग फॉग लैंप्स

प्रीमियम फीचर्स से लैस नया अल्ट्रोज़

मई 2025 में लॉन्च हुए रिफ्रेश्ड अल्ट्रोज़ को न सिर्फ सुरक्षा बल्कि प्रीमियम फीचर्स के लिए भी सराहा जा रहा है। इसमें शामिल हैं:

  • 10.25-इंच हार्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • डिजिटल HD क्लस्टर
  • वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन
  • वॉइस-इनेबल्ड सनरूफ
  • iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

CJP चीफ अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की