China EV Market (Source. Social Media) 
ऑटोमोबाइल

सिर्फ 1.8 साल में बदल रहे अपनी Electric Car, चीन का चौंकाने वाला ट्रेंड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

China EV Market: चीन दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन बाजार है लेकिन यहां सामने आए एक नए आंकड़े ने ऑटो इंडस्ट्री को चौंका दिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कई ऐसे आकंड़े सामने आए है।

सिमरन सिंह

China Electric Vehicles: चीन दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन बाजार है लेकिन यहां सामने आए एक नए आंकड़े ने ऑटो इंडस्ट्री को चौंका दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सामने आया है जिसमें चीन में सड़क पर चल रही इलेक्ट्रिक कारों की औसत उम्र सिर्फ 1.8 साल है। जिसका सीधा मतलब है कि अधिकांश लोग दो साल से भी कम समय में अपनी पुरानी EV बेचकर नई इलेक्ट्रिक कार खरीद रहे हैं।

इसमें दिलचस्प बात यह है कि यह अवधि कई लोगों के स्मार्टफोन बदलने के समय से भी कम मानी जा रही है। इसके मुकाबले पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों की औसत उम्र 8.2 साल बताई गई है। यह आंकड़ा 21st Century Business Herald द्वारा China Association of Automobile Manufacturers (CAAM) और Hejun Consulting की रिपोर्ट के आधार पर प्रकाशित किया गया है।

नई तकनीक बनी सबसे बड़ी वजह

रिपोर्ट में बताया गया है कि इलेक्ट्रिक कारों में तकनीक इतनी तेजी से बदल रही है कि पुराने मॉडल बहुत जल्दी आउटडेटेड महसूस होने लगते हैं। नई पीढ़ी की बैटरियां ज्यादा रेंज दे रही हैं, सॉफ्टवेयर लगातार अपडेट हो रहे हैं और AI आधारित स्मार्ट फीचर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके अलावा कंपनियां भी कम समय के अंतराल में नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में कई ग्राहक बेहतर रेंज, एडवांस ड्राइविंग सिस्टम और आधुनिक डिजिटल अनुभव पाने के लिए अपनी पुरानी EV बदलना पसंद कर रहे हैं। वहीं यह ट्रेंड खासतौर पर उन लोगों में ज्यादा देखने को मिल रहा है जो नई तकनीक अपनाने में सबसे आगे रहते हैं।

रीसेल वैल्यू भी तेजी से गिरती है

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इलेक्ट्रिक कारों की रीसेल वैल्यू पारंपरिक कारों की तुलना में तेजी से गिरती है। किसी EV की कीमत खरीदने के तीन साल बाद औसतन उसकी मूल कीमत का सिर्फ 43.35% ही बचता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी ने 20 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक कार खरीदी हो तो तीन साल बाद उसकी कीमत करीब 8.5 से 9 लाख रुपये रह सकती है। यही वजह है कि कई ग्राहक समय रहते अपनी कार बेचकर नई EV खरीदना ज्यादा फायदेमंद मानते हैं।

युवा खरीदारों की पहली पसंद बनी नई टेक्नोलॉजी

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 35 साल से कम उम्र के युवा चीन में इलेक्ट्रिक कारों के सबसे बड़े खरीदार हैं। उनके लिए कार सिर्फ सफर का साधन नहीं बल्कि एक स्मार्ट गैजेट की तरह है। बड़ी टचस्क्रीन, AI फीचर्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस उनके खरीदारी के फैसले में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं चीनी ऑटोमोबाइल प्लेटफॉर्म Dongchedi के आंकड़ों के अनुसार 43% EV मालिक अपनी कार मुख्य रूप से इसलिए बदलते हैं ताकि उन्हें नए स्मार्ट फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस वाली कार मिल सके। इससे साफ है कि चीन में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार अब केवल पर्यावरण नहीं बल्कि तेजी से बदलती तकनीक से भी संचालित हो रहा है।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर