Suzuki e SKY EV को जापान में किया गया लॉन्च। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

Suzuki e SKY EV: 13 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक कार में 310km की रेंज, BYD की बैटरी का सपोर्ट

Suzuki Electric Car: सुजुकी की पहली पैसेंजर Kei इलेक्ट्रिक कार किफायती कीमत और बेहतर रेंज के साथ पेश हुई है। जो शुरुआती कीमत 21.2 लाख येन में जापान में आ गई है।

सिमरन सिंह

BYD LFP Battery: Suzuki e SKY EV को जापान में पेश किया गया है। इसके बारे में बताए तो यह सुजुकी की पहली पैसेंजर Kei इलेक्ट्रिक कार है जिसे कंपनी ने किफायती कीमत और बेहतर रेंज के साथ पेश किय है। वहीं इसकी शुरुआती कीमत 21.2 लाख येन जो करीब 13 लाख रुपये भारतीय रुपये में होगी रखी गई है। वहीं कंपनी का इसको लेकर कहना है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 310 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी एक और खास बात यह है कि इसमें चीन की BYD की LFP बैटरी सेल्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीं जापान में इस कार की बिक्री 16 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है। लेकिन अभी के लिए इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं सामने आई है।

Suzuki e SKY EV की कीमत और वेरिएंट

सुजुकी ने e SKY EV को जापान में A, G और X तीन वेरिएंट में पेश किया है। इसकी कीमतें इस प्रकार हैं:

रिएंटकीमत (जापान)भारतीय रुपये में अनुमानित कीमत
A21.2 लाख येन₹13 लाख
G23.9 लाख येन₹14.6 लाख
X27.9 लाख येन₹17 लाख

वहीं बेस A वेरिएंट को बिल्ट-टू-ऑर्डर मॉडल के रूप में रखा गया है जिसका सीधा मतलब है कि इसे ऑर्डर मिलने पर तैयार किया जाएगा। साथ ही इससे कंपनी को इसकी कीमत कम रखने में मदद मिल सकती है। ऐसे में जापान में पात्र ग्राहकों को सरकारी इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी भी मिल सकती है जिससे प्रभावी कीमत घट जाती है। लेकिन सब्सिडी के बाद की कीमत पात्रता और लागू नियमों पर निर्भर किया जाएगा।

BYD की बैटरी और 310km की क्लेम्ड रेंज

Suzuki e SKY EV के बारे में बताए तो इसमें 26kWh की LFP बैटरी दी गई है। साथ ही कंपनी की ओर से बताई गई WLTC रेंज 310 किलोमीटर है। WLTC के बारे में बताए तो यह एक मानकीकृत टेस्ट साइकिल है जिसके आधार पर वाहन की ऊर्जा खपत और ड्राइविंग रेंज मापी जाती है। इसमें असल इस्तेमाल में रेंज ड्राइविंग स्टाइल, मौसम और सड़क की परिस्थितियों के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है।

इस इलेक्ट्रिक कार को सुजुकी के HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। जिसमें कंपनी का e-Axle ड्राइव सिस्टम और फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप मिलता है। बता दें कि कार का वजन करीब 1,030 किलोग्राम का है। वहीं कम वजन और ऊर्जा की कुशल खपत छोटी बैटरी से बेहतर रेंज हासिल करने में मदद कर सकती है।

BYD Racco से कितना अलग है यह मॉडल?

जापान में Suzuki e SKY EV का मुकाबला छोटी इलेक्ट्रिक Kei कारों से होने वाला है। इसमें दिए गए स्पेसिफिकेशन बताते है कि BYD Racco के बेस वेरिएंट में 22.4kWh बैटरी और 210 किलोमीटर की WLTC रेंज मिलती है। इसके 300 Plus और 300 Premium वेरिएंट में 35.84kWh बैटरी के साथ 320 किलोमीटर तक की रेंज बताई गई है।

इस तुलना में Suzuki e SKY EV की 26kWh बैटरी से 310 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ध्यान खींचती है। लेकिन दोनों कारों की वास्तविक दक्षता का सही आकलन करने के लिए समान परिस्थितियों में किए गए टेस्ट जरूरी हैं। अभी के लिए यह मॉडल जापानी बाजार के लिए पेश किया गया है और भारत में इसकी कीमत या लॉन्च की पुष्टि नहीं हुई है।

H-1B वीजा पर जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत सख्त, MEA ने बंधुआ मजदूर बयान को बताया आपत्तिजनक, दी नसीहत

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने किया ऐलान, कैबिनेट से मिली मंजूरी

Ratan Tata Death Anniversary: नैनो से लेकर एयर इंडिया तक, रतन के वो बड़े फैसले जिन्होंने बदली भारत की तस्वीर

Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे

Puducherry Bypoll Result: थट्टानचावाडी सीट पर AINRC के अशोक आनंद जीते, कांग्रेस को 8,482 वोटों से दी मात