आपकी कार में sunroof है तो उसको लेकर कुछ बातें आपको पता होनी चाहिए (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

कार की Sunroof को चलाते समय खोलना है गलत? हो सकती है बड़ी गड़बड़

अगर आपकी कार में सनरूफ मौजूद है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसके कई फायदे और नुकसान हो सकते हैं। इसके बारे में पता करते हुए आप उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. आपके कार में भी सनरूफ मौजूद है और ड्राइविंग के दौरान अगर आप उसे ओपन करके रखते हैं, तो पहले आपको उससे जुड़ी कुछ चीजों के बारे में पता होना चाहिए। दरअसल, ज्यादातर लोगों को लगता है कि सनरूफ खोलकर ड्राइविंग की जा सकती है। ऐसे में कई बार लोग तेज रफ्तार कार चलाते समय सनरूफ को ओपन कर देते हैं। साथ ही, इससे बाहर की तरफ झांकने भी लगते हैं। ऐसे में कुछ बातें हैं और कुछ नुकसान-फायदे भी हैं, जिनका आपको पता होना चाहिए।

सनरूफ खोलने के फायदे:

  • सनरूफ खुली रखने से केबिन के अंदर ताज़ी हवा आती है, जिससे अंदर का माहौल सही रहता है।
  • इस नैचुरल लाइट भी केबिन के अंदर आती है, जो माहौल को और भी ज्यादा रोशनी से भरा हुआ बनाती है।
  • हाईवे पर अच्छे मौसम में सनरूफ खोलकर ड्राइविंग करना एक अच्छा एक्सपीरियंस है।

क्या होते हैं सनरूफ खोलने के नुकसान:

  • हाई स्पीड पर सनरूफ खोलने से एयर प्रेशर की वजह से केबिन में शोर बढ़ता है और ड्राइविंग एक्सपीरियंस खराब होता है।
  • सनरूफ से सिर बाहर निकालना बेहद खतरनाक है, इसमें एक्सीडेंट होने का खतरा ज्यादा होता है। खासकर बच्चों के लिए यह ज्यादा खतरनाक है।
  • सनरूफ खुला छोड़ने से धूल, गंदगी और मलबा केबिन के अंदर आता है, जो सेफ ड्राइविंग के लिए सही नहीं है।
  • अगर आप तेज रफ्तार के साथ ड्राइविंग कर रहे हैं और सनरूफ खुला है, तो हवा के प्रेशर की वजह से गाड़ी की एरोडायनामिक्स पर यह प्रभाव डालता है।
  • अचानक बारिश के मौसम में सनरूफ खुला छोड़ने से इलेक्ट्रॉनिक और इंटीरियर्स को नुकसान हो सकता है।

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी