Skoda का अपने यूजर्स के लिए खास प्लान। (सौ. Skoda) 
ऑटोमोबाइल

स्कोडा ऑटो इंडिया का बड़ा प्लान: EV लॉन्च, नई SUV और ग्रामीण बाजार पर फोकस

स्कोडा ऑटो इंडिया ने वित्त वर्ष 2026 में योजना पेश की है। कंपनी की कमान संभाल रहे ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता का कहना है, "भारत हमारे लिए यूरोप के बाहर सबसे अहम देश है।

सिमरन सिंह

स्कोडा ऑटो इंडिया ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपना आक्रामक विस्तार योजना पेश की है। कंपनी की कमान संभाल रहे ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता का कहना है, "भारत हमारे लिए यूरोप के बाहर सबसे अहम देश है। हम ऐसी कारें बना रहे हैं जो लोगों की जरूरत और उम्मीदों के हिसाब से हों।" स्कोडा का लक्ष्य इस साल 2.5% पैसेंजर व्हीकल मार्केट शेयर हासिल करना है।

Kylak बनी गेम चेंजर SUV

पिछले वर्ष स्कोडा की मार्केट हिस्सेदारी सिर्फ 0.8% थी, लेकिन Kylak SUV की एंट्री के बाद यह बढ़कर 1.8% हो गई है। Kylak कंपनी की सबसे किफायती SUV है और इसके चलते स्कोडा अब भारत की सातवीं सबसे बड़ी कार निर्माता बन गई है। मार्च 2025 तक 20,000 Kylak यूनिट्स भेजी जा चुकी हैं, जिनमें से 17,000 यूनिट्स कस्टमर्स तक डिलीवर हो चुकी हैं। कंपनी का टारगेट है कि साल 2025 तक 1 लाख यूनिट्स की बिक्री पूरी हो।

EV और नई कारों की एंट्री

स्कोडा आने वाले 2 सालों में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी फोकस करेगी। गुप्ता ने बताया कि जल्द ही स्कोडा इंडिया में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। इसके साथ ही SUV सेगमेंट में भी कंपनी की पकड़ मजबूत करने के लिए Kylak और Kodiaq को प्रमुखता दी जाएगी। वहीं Kushaq की बिक्री में गिरावट को देखते हुए उसका नया फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी हो रही है।

सेडान सेगमेंट में भी हलचल

फिलहाल Slavia स्कोडा की एकमात्र सेडान है, लेकिन जनवरी 2025 में दिखाई गई नई Superb जल्द इस लाइनअप में जुड़ सकती है। इसके डीजल वेरिएंट पर भी विचार किया जा रहा है। परफॉर्मेंस सेगमेंट में Octavia RS भी लॉन्च होगी, जिसकी कीमत करीब ₹50 लाख होगी क्योंकि यह पूरी तरह से इंपोर्टेड गाड़ी होगी।

ग्रामीण बाजार और पुरानी कारों पर नजर

स्कोडा अब गांवों और छोटे शहरों के ग्राहकों को भी टारगेट करेगी। कंपनी पुरानी कारों (Pre-Owned) की बिक्री को बढ़ावा देगी और मेंटेनेंस कॉस्ट को भी कम किया गया है ताकि ज्यादा लोग इसे खरीद सकें।

डीलर नेटवर्क का विस्तार

कंपनी अपने नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही है। इस साल के अंत तक 60 नए टचपॉइंट्स जोड़े जाएंगे, जिससे कुल आउटलेट्स की संख्या बढ़कर 350 हो जाएगी। फिलहाल स्कोडा 165 शहरों में मौजूद है, जिसे बढ़ाकर 200 शहरों तक पहुंचाया जाएगा। इनमें से 60% नए आउटलेट्स टियर-2 शहरों में होंगे।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन