SUV (Source. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम

Best Car Mileage Tricks: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने सबकी टेंशन को बढ़ा दिया है। अब हर कोई बस यह चाहता है कि उसकी कार ज्यादा माइलेज दे और ईंधन का खर्च कम हो जाएं।

सिमरन सिंह

Car Mileage And Fuel Efficiency Tips: देश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने सबकी टेंशन को बढ़ा दिया है। अब हर कोई बस यह चाहता है कि उसकी कार ज्यादा माइलेज दे और ईंधन का खर्च कम हो जाएं। लेकिन कई लोगों को यह पता ही नहीं है कि सिर्फ अच्छी ड्राइविंग से माइलेज नहीं बढ़ती। इसके लिए कार की छोटी-छोटी मेंटेनेंस टिप्स भी फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ा सकती है। ऐसे में अगर आने समय रहते कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रख लिया तो आपकी कार न सिर्फ बेहतर माइलेज देंगी लेकिन परफॉर्मेंस और उम्र में भी बढ़ जाएगी।

टायर प्रेशर की अनदेखी पड़ सकती है भारी

ज्यादातर लोग कार के टायर प्रेशर को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यही सबसे बड़ा कारण बन जाता है जो ज्यादा फ्यूल खर्च करता है। बताया जाता है कि कम हवा वाले टायर इंजन पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं जिससे कार को चलाने में ज्यादा ईंधन इस्तेमाल होता है। विशेषज्ञों इसर कहते है कि हर दो हफ्ते में टायर प्रेशर को जरूर चेक करना चाहिए और जो भी जरूरी स्तर हो कार के टायर को उस हिसाब से ही रखना चाहिए। इसको करने से आपकी कार स्मूथ चलती है और माइलेज में सुधार आता है।

समय पर सर्विसिंग से बढ़ेगी गाड़ी की ताकत

कार प्रेमी कहते है कि कार का इंजन अगर सही हालत में रहेगा तो फ्यूल की बचत अपने आप सही तरह से होने लगेगी। जिसके लिए समय पर इंजन ऑयल बदलना, एयर फिल्टर की जांच और स्पार्क प्लग की सफाई करना जरूरी है। लेकिन किसी भी कारण से अगर इंजन में गंदगी जमा जाएं या फिल्टर ब्लॉक हो जाएं तो इंजन ज्यादा मेहनत करता है और पेट्रोल की खपत भी बढ़ जाती है। जिस कारण से तय सर्विस शेड्यूल को फॉलो करना सही रहता है।

गंदा Air Filter कर सकता है नुकसान

कार में लगा Air Filter इंजन तक सही मात्रा में हवा पहुंचाने का काम करता है। अगर किसी कारण से यह गंदा हो जाए तो हवा और फ्यूल का संतुलन बिगड़ सकता है जो सीधे तौर पर इंजन की क्षमता को कम कर देता है। खासकर ऐसे लोग जिनका रोज का आना जाना धूल भरे इलाकों से होता है उनके लिए कार का एयर फिल्टर की साफ रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।

सही Engine Oil और Wheel Alignment है जरूरी

आखिर में बता दें कि अपनी कार का माइलेज बनाए रखने के लिए उसी इंजन ऑयल का इस्तेमाल करें जो कंपनी द्वारा बताया गया है। वहीं कम विस्कोसिटी और अच्छी क्वालिटी वाला ऑयल इंजन के अंदर घर्षण कम करता है और कार को बेहतर माइलेज भी शानदार बनी रहती है। वहीं कार की Wheel Alignment भी काफी जरूरी है। अगर किसी कारण से आपकी कार एक तरफ खिंचने लगे तो समझ जाइए कि एलाइनमेंट गड़बड़ है। खराब एलाइनमेंट में बना टायर जल्दी घिसता है और फ्यूल एफिशिएंसी पर भी भारी असर डालता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला