Electric Vehicle (Source. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

पेट्रोल-डीजल से छुटकारा, 10 लाख से कम में मिल रही हैं ये 3 इलेक्ट्रिक कारें

Budget Electric Cars: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। इसी वजह से भारत में इलेक्ट्रिक कारों (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है।

सिमरन सिंह

Electric Cars Under 10 Lakhs: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। इसी वजह से भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासकर मिडिल क्लास और बजट पर ध्यान देने वाले ग्राहक अब EV को एक समझदारी भरा विकल्प मानने लगे हैं। कम रनिंग कॉस्ट, जीरो एमिशन और सरकारी सब्सिडी ने इलेक्ट्रिक कार खरीदना पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। अगर आप भी 10 लाख रुपये से कम बजट में इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं, तो बाजार में मौजूद ये तीन कारें आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकती हैं।

MG Comet EV: सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

MG Comet EV इस समय भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार मानी जा रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.50 लाख रुपये है। इसमें 17.3 kWh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पर करीब 230 किलोमीटर की रेंज देती है। शहर के अंदर रोजाना ऑफिस या छोटे सफर के लिए यह कार एकदम परफेक्ट है। फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल स्क्रीन सेटअप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है। नॉर्मल AC चार्जर से इसे लगभग 7 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

Tata Tiago EV: भरोसे और परफॉर्मेंस का कॉम्बो

Tata Tiago EV भारत की सबसे पॉपुलर बजट इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये है। यह कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और एक बार चार्ज करने पर 250 से 315 किलोमीटर तक की रेंज देती है।

इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यह सिर्फ 58 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। फीचर्स में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, मल्टीपल ड्राइव मोड्स और डुअल एयरबैग शामिल हैं, जो इसे फैमिली कार के तौर पर मजबूत बनाते हैं।

Tata Punch EV: बजट में इलेक्ट्रिक SUV

अगर आप SUV लुक और ज्यादा रेंज चाहते हैं, तो Tata Punch EV एक शानदार विकल्प है। यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV है, जिसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है। यह कार फुल चार्ज पर 315 से 421 किलोमीटर तक की रेंज देती है, जो इस सेगमेंट में इसे खास बनाती है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और यह करीब 56 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। सेफ्टी और फीचर्स के मामले में Punch EV में बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 6 एयरबैग दिए गए हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन