Royal Enfield bikes की हुई काफी ब्रिकी। (सौ. Enfield) 
ऑटोमोबाइल

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स की धूम, Classic 350 बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक

350cc से 450cc सेगमेंट की बाइक्स को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जनवरी 2025 के बिक्री आंकड़ों पर नजर डालें तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने बाकी सभी बाइक्स को पछाड़ते हुए टॉप पोजीशन हासिल की है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में रॉयल एनफील्ड बाइक्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर 350cc से 450cc सेगमेंट की बाइक्स को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जनवरी 2025 के बिक्री आंकड़ों पर नजर डालें तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने बाकी सभी बाइक्स को पछाड़ते हुए टॉप पोजीशन हासिल की है।

Classic 350 ने फिर मारी बाजी

जनवरी 2025 में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की 33,582 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल जनवरी 2024 में बिकी 28,013 यूनिट्स से काफी ज्यादा है। बढ़ती मांग को देखते हुए यह साफ है कि इस सेगमेंट में क्लासिक 350 की पकड़ मजबूत होती जा रही है।

इन बाइक्स ने भी किया शानदार प्रदर्शन

क्लासिक 350 के बाद रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 दूसरे स्थान पर रही। इस बाइक की 19,163 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। वहीं, तीसरे स्थान पर रॉयल एनफील्ड हंटर 350 रही, जिसकी 15,914 यूनिट्स बिकीं। इसके अलावा, रॉयल एनफील्ड मिटियोर 350 चौथे स्थान पर रही, जिसे 8,373 नए ग्राहक मिले। पांचवें स्थान पर Triumph 400 रही, जिसकी 4,035 यूनिट्स बिकीं। छठे नंबर पर जावा येज्दी रही, जिसने 2,753 ग्राहकों को आकर्षित किया। वहीं, सातवें नंबर पर रॉयल एनफील्ड हिमालयन रही, जिसकी 2,175 यूनिट्स बिकीं। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Classic 350 का दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 अपने दमदार सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन के लिए जानी जाती है। यह इंजन 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इस बाइक का माइलेज भी शानदार है, जो लगभग 35 किमी प्रति लीटर तक का एवरेज देता है। दमदार लुक, शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज के चलते यह बाइक भारतीय बाजार में लगातार टॉप पर बनी हुई है।

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? Form-6 पर ECI से मांगा जवाब

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG