Royal Enfield Flying Fle C6 का खास रंग। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

Royal Enfield की इस Electric Bike ने मचाया धमाल, नया Parachute White कलर देख फिदा हो जाएंगे लोग

Royal Enfield Electric Bike: Royal Enfield ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट मेंऑल-इलेक्ट्रिक ब्रांड Flying Fle के तहत आने वाली बहुप्रतीक्षित Flying Fle C6 एक बार फिर चर्चा लाया है।

सिमरन सिंह

Royal Enfield Flying Fle C6: Royal Enfield अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि कंपनी के ऑल-इलेक्ट्रिक ब्रांड Flying Fle के तहत आने वाली बहुप्रतीक्षित Flying Fle C6 एक बार फिर चर्चा में है। इस बार बाइक को नए Parachute White कलर में पेश किया गया है जो इसके रेट्रो डिजाइन को और प्रीमियम अंदाज देता है।

नया Parachute White कलर देगा विंटेज फील

Flying Fle C6 का नया वार्म-व्हाइट शेड पहली नजर में ही ध्यान खींचता है। इसमें ब्लैक-आउट व्हील्स, फ्रेम और बैटरी पैक के साथ सफेद रंग का कॉम्बिनेशन बाइक को क्लासिक और मॉडर्न दोनों लुक देता है। इस कलर को Royal Enfield की ऐतिहासिक Flying Fle मोटरसाइकिल से प्रेरित बताया गया है। वहीं द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इन हल्की मोटरसाइकिलों को पैराशूट की मदद से जमीन पर उतारा जाता था। साथ ही नए पेंट स्कीम में बाइक के गर्डर फ्रंट फोर्क और मैग्नीशियम बैटरी केसिंग भी खास तौर पर उभरकर सामने आते हैं।

गर्डर फोर्क और एल्यूमीनियम फ्रेम बने खासियत

Flying Fle C6 के डिजाइन की बात करें तो इसमें मौजूदा इलेक्ट्रिक बाइक्स से काफी अलग है। इसमें आगे की तरफ एल्यूमीनियम गर्डर फोर्क सस्पेंशन दिया गया है जो पुराने जमाने की मोटरसाइकिलों की याद दिलाता है। इसके अलावा बाइक में फॉर्ज्ड एल्यूमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। वहीं गोल हेडलाइट, पतला टैंक जैसा बॉडी स्ट्रक्चर और सिंगल-सीट लेआउट इसे रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक अपील देते हैं। हल्के निर्माण की वजह से शहर के ट्रैफिक में बाइक को संभालना भी आसान रहने की उम्मीद है।

फीचर्स में भी नहीं होगी कमी

इसका लुक भले ही विंटेज हो लेकिन टेक्नोलॉजी के मामले में Flying Fle C6 काफी आधुनिक नजर आती है। इसमें फुल-कलर TFT टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा लीन-सेंसिटिव ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, कई राइडिंग मोड्स, की-लेस स्टार्ट और OTA सॉफ्टवेयर अपडेट जैसी सुविधाएं भी दी जा सकती हैं।

150KM तक रेंज, इतनी हो सकती है कीमत

बाइक में इन-हाउस विकसित मैग्नीशियम बैटरी पैक दिया गया है। दावा है कि यह वजन कम रखने और बेहतर कूलिंग में मदद करेगा। Flying Fle C6 की सिटी राइडिंग रेंज करीब 100 से 150 किलोमीटर तक हो सकती है। इसमें होम सॉकेट और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। भारत में इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत ₹2.50 लाख से ₹2.79 लाख के बीच हो सकती है। लेकिन कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगी।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी