Road सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

सड़क पर सफर अब और सुरक्षित? जानें कैसे आपके फोन पर पहले से आएगी खतरे की चेतावनी

NHAI Latest: सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए NHAI ने मंगलवार को रिलायंस जियो के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया है। इस साझेदारी के तहत पूरे होगा।

सिमरन सिंह

National Highway Alert: सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मंगलवार को रिलायंस जियो के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया है। इस साझेदारी के तहत पूरे नेशनल हाईवे नेटवर्क पर एक टेलिकॉम-आधारित सेफ्टी अलर्ट सिस्टम शुरू किया जाएगा, जो यात्रियों को संभावित खतरे वाले स्थानों की जानकारी पहले ही दे देगा।

4G और 5G नेटवर्क के जरिए मोबाइल पर मिलेंगे अलर्ट

NHAI के अनुसार, जियो के मौजूदा 4G और 5G नेटवर्क का उपयोग करते हुए हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों को विशेष चेतावनियां सीधे उनके मोबाइल फोन पर भेजी जाएंगी। इनमें शामिल होंगी

  • दुर्घटना-प्रवण क्षेत्र
  • आवारा पशुओं की मौजूदगी वाले जोन
  • घना कोहरा प्रभावित एरिया
  • इमरजेंसी डाइवर्जन और सड़क बाधाएं

यात्रियों को इन अलर्ट्स से समय रहते स्पीड और ड्राइविंग पैटर्न समायोजित करने में मदद मिलेगी, जिससे सड़क हादसों का खतरा काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

SMS, WhatsApp और हाई-प्रायोरिटी कॉल से होगा अलर्ट

NHAI के बयान में कहा गया कि सभी नेशनल हाईवे उपयोगकर्ताओं को SMS, व्हाट्सऐप मैसेज और हाई-प्रायोरिटी कॉल के माध्यम से यह सुरक्षा चेतावनियां भेजी जाएंगी। यह सिस्टम पूरी तरह ऑटोमेटेड होगा और जियो मोबाइल उपयोगकर्ताओं को हाईवे पर या उसके आसपास मौजूद होने पर ही अलर्ट ट्रिगर करेगा।

NHAI के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जुड़ेगा सिस्टम

यह सुरक्षा प्रणाली चरणबद्ध तरीके से NHAI के डिजिटल इकोसिस्टम में जोड़ी जाएगी, जिसमें शामिल हैं

  • 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल ऐप
  • इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1033

इस एकीकृत प्रणाली से यात्रियों को हाईवे पर रियल-टाइम जानकारी और तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

बिना अतिरिक्त हार्डवेयर के जल्दी लागू होगा सिस्टम

इस पहल की सबसे खास बात यह है कि इसे लागू करने के लिए कोई नया हार्डवेयर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जियो के मौजूदा टेलिकॉम टावरों के जरिए ही यह सुविधा सक्रिय की जाएगी, जिससे पूरे देश में इसे तेजी से लागू किया जा सकेगा। जियो की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से ही देश के 500 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स की सेवा कर रही है, जिससे यह सिस्टम बड़े पैमाने पर प्रभावी ढंग से काम करेगा।

अन्य टेलिकॉम कंपनियों से भी होगा समझौता

NHAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में वह अन्य टेलिकॉम सेवा प्रदाताओं के साथ भी इसी तरह का सहयोग करेगी, ताकि सभी मोबाइल उपयोगकर्ताओं को समान सुरक्षा कवरेज मिल सके

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव