Photo - Renault India 
ऑटोमोबाइल

नए वेरिएंट और शानदार फीचर्स के साथ आ रही हैं Renault Duster!, Creta और Grand Vitara की बढ़ेगी टेंशन

खबर है कि Renault Duster आने वाले सालों में भारतीय बाजार में दमदार एंट्री करेगी। कहा जा रहा है कि संभावित कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।

मनोज पांडे

मुंबई: रेनॉल्ट भारत में मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में किआ सेल्टोस, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी 700 जैसी लोकप्रिय एसयूवी के साथ-साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली हुंडई क्रेटा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के साथ कॉम्पिटिशन करने के लिए निकट भविष्य में नेक्स्ट जनरेशन के डस्टर को लॉन्च करने के लिए तैयार है। अपकमिंग Duster अपने शानदार लुक्स और लेटेस्ट फीचर्स के साथ हाईब्रिड पावरट्रेन के साथ है। Renault Duster को भारतीय सड़कों पर देखा गया था। लेकिन, Creta और Nexon जैसी SUVs के आने के बाद Duster का क्रेज कम हुआ और बाद में बंद कर दिया गया।

पहले से ज्यादा ताकतवर

नेक्स्ट जनरेशन की Renault Duster को CMF-B मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर डेवेलोप किया जाएगा। यह अधिक शक्तिशाली चेसिस के साथ-साथ सुरक्षा और आराम पर जोर देगी। यह अपने सेगमेंट की बाकी एसयूवी से बेहतर होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की पेशकश की जाएगी। निकट भविष्य में Duster का एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी भारतीय बाजार में आ सकता है। आगामी रेनॉल्ट डस्टर में तकनीक और नवीनतम मानक और सुरक्षा सुविधाएँ होंगी। अगली पीढ़ी के डस्टर में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पैनोरमिक सनरूफ, हवादार सीटें, वायरलेस चार्जर, स्वचालित जलवायु नियंत्रण, वायु शोधक, एबीएस, ईएससी, वाहन स्थिरता प्रबंधन, हिल होल्ड स्टार्ट और कई एयरबैग के साथ चालक सहायक प्रणाली के साथ एक बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।

पिछले साल से बंद है Duster

खबर है कि Renault Duster आने वाले सालों में भारतीय बाजार में दमदार एंट्री करेगी। कहा जा रहा है कि संभावित कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। Renault Duster को भारतीय बाजार में 2012 में लॉन्च किया गया था। साथ ही इस कार की सेल 10 साल बाद बंद कर दी गई थी।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

We are Gen Z - कहकर सेना से भिड़ने वाली पर्यटक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चेकपोस्ट का वीडियो

Weather Alert: UP-MP समेत 21 राज्यों में मंडराया खतरा, IMD ने भारी बारिश और तेज हवाओं का जारी किया ऑरेंज अलर्ट

6 साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में पिटाई के दौरान टीचर की गोद में गिरा बच्चा, वीडियो वायरल

सुप्रीम कोर्ट में खेल के अधिकार पर बड़ी सुनवाई, क्या बच्चों को मिलेगा खेलने का मौलिक अधिकार?