EV की ब्रिकी में बढ़ोंतरी। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

भारत के EV सेक्टर ने तोड़ा रिकॉर्ड, अक्टूबर में रजिस्ट्रेशन ने बनाया नया इतिहास

October EV Sales In India: EV उद्योग अक्टूबर महीने में नई ऊँचाइयों पर पहुँच गया है। इस महीने देशभर में हुई EV रजिस्ट्रेशन की संख्या अब तक की सबसे ज़्यादा रही।

सिमरन सिंह

Electric Car Sales October 2025: भारत का इलेक्ट्रिक वाहन (EV) उद्योग अक्टूबर महीने में नई ऊँचाइयों पर पहुँच गया है। इस महीने देशभर में हुई EV रजिस्ट्रेशन की संख्या अब तक की सबसे ज़्यादा रही। बैटरी से चलने वाले वाहनों के लगभग हर सेगमेंट टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और इलेक्ट्रिक कारों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि केवल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) ने ही इस कैलेंडर वर्ष में 10 लाख (1 मिलियन) यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि अभी साल खत्म होने में दो महीने बाकी हैं।

उद्योग की चिंताओं के बावजूद हुई बंपर ग्रोथ

जहाँ एक तरफ़ EV इंडस्ट्री में कुछ चुनौतियाँ बनी हुई थीं जैसे कि मैग्नेट (चुंबक) की कमी और पेट्रोल-डीजल वाहनों (ICE) पर GST में कटौती वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ने सारे अनुमान गलत साबित कर दिए। कई एक्सपर्ट्स का मानना था कि इससे EVs की डिमांड प्रभावित होगी, लेकिन अक्टूबर के आँकड़े बताते हैं कि भारत में EV अपनाने की गति अब थमने वाली नहीं है।

अक्टूबर में EV बिक्री के शानदार आँकड़े

अक्टूबर 2025 में भारत में कुल 2.34 लाख EVs का रजिस्ट्रेशन हुआ जो किसी भी महीने में अब तक का सबसे ऊँचा स्तर है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 5% अधिक और सितंबर 2025 की तुलना में 27% की उछाल दर्शाता है।

  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (E2W): 1.44 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री, जो सितंबर से 37% ज़्यादा है।
  • इलेक्ट्रिक कारें (E-PV): 17,874 यूनिट्स की रजिस्ट्रेशन, जबकि सितंबर में यह संख्या 16,346 थी।
  • इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स (E3W): 70,604 यूनिट्स की बिक्री, जो सितंबर की तुलना में काफी अधिक है।

टॉप EV कंपनियाँ जिन्होंने बनाया नया रिकॉर्ड

टू-व्हीलर सेगमेंट में:

  • बजाज ऑटो: 31,207 यूनिट्स
  • टीवीएस मोटर: 29,494 यूनिट्स
  • एथर एनर्जी: 28,082 यूनिट्स
  • ओला इलेक्ट्रिक: 16,034 यूनिट्स

कार सेगमेंट में:

  • टाटा मोटर्स: 7,150 यूनिट्स (नंबर 1 स्थान)
  • जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर: 4,525 यूनिट्स
  • महिंद्रा ग्रुप: 3,875 यूनिट्स
  • भविष्य के लिए संकेत: सप्लाई चेन बनी चुनौती

TVS Motors के प्रवक्ता ने कहा, "रिटेल में बिक्री तो अच्छी हो रही है, लेकिन मैग्नेट की उपलब्धता (कमी) आने वाले कुछ समय में एक चुनौती बन सकती है।" यह बयान बताता है कि जहाँ एक तरफ़ EV सेक्टर तेज़ी से बढ़ रहा है, वहीं कच्चे माल की कमी और सप्लाई चेन की चुनौतियाँ भविष्य में बाधा बन सकती हैं।

E20 विवाद पर CEA की E10 सलाह: केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- मोदी जी उनकी बात सुनेंगे या CEA बदलेंगे?

BJP की नेशनल टीम में महाराष्ट्र का दबदबा कायम! पीयूष गोयल और तावड़े समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कौन हैं प्रो. तारिक मंसूर? जिन्हें BJP ने नई राष्ट्रीय टीम में फिर बनाया उपाध्यक्ष; रह चुके हैं AMU के वीसी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव