Pulsar 180 (Source. Bajaj) 
ऑटोमोबाइल

फिर लौटी मिडिल क्लास की फेवरेट Pulsar 180, सस्ती कीमत में दमदार बाइक

Pulsar 180 Launch: Bajaj Auto ने अपनी पॉपुलर बाइक Pulsar 180 को दोबारा बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 2022 में इस मॉडल को बंद कर दिया था, जिससे Pulsar रेंज में एक बड़ा गैप बन गया था।

सिमरन सिंह

Bajaj Pulsar 180 Price: भारतीय युवाओं की पसंदीदा बाइक सीरीज में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Bajaj Auto ने अपनी पॉपुलर बाइक Pulsar 180 को दोबारा बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 2022 में इस मॉडल को बंद कर दिया था, जिससे Pulsar रेंज में एक बड़ा गैप बन गया था। अब इस बाइक की वापसी से 150cc और 220cc के बीच का अंतर खत्म हो गया है, जिससे ग्राहकों को एक संतुलित विकल्प मिल गया है।

कीमत और मुकाबला किससे होगी टक्कर?

नई Pulsar 180 को ₹1.22 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह बाइक पांच आकर्षक रंगों ब्लैक-गोल्ड, ब्लू-ब्लैक, ब्लैक-ग्रे, ब्लैक-रेड और व्हाइट में उपलब्ध होगी। कीमत के लिहाज से यह Pulsar 150 से करीब ₹12,000 महंगी है, लेकिन फीचर्स और पावर के मामले में ज्यादा बेहतर साबित होती है। वहीं इसका सीधा मुकाबला TVS Apache RTR 180 से है, जिसके मुकाबले यह लगभग ₹4,000 सस्ती पड़ती है।

इंजन और परफॉर्मेंस दमदार पावर का भरोसा

Pulsar 180 में 178.6cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 17 हॉर्सपावर और 15Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है। पुराने मॉडल की तुलना में इसमें 0.8Nm ज्यादा टॉर्क मिलता है, जबकि पावर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं Pulsar 150 के मुकाबले यह बाइक 3HP ज्यादा पावर और 1.75Nm ज्यादा टॉर्क देती है, जिससे इसका परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाता है।

फीचर्स और डिजाइन मॉडर्न टच के साथ क्लासिक लुक

इस बार कंपनी ने बाइक को नए जमाने के फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें:

  • LED हेडलैम्प
  • LCD डिजिटल डैश
  • रियर डिस्क ब्रेक
  • सिंगल-चैनल ABS

सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। बाइक में 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक और 156 किलोग्राम का वजन है, जो इसे लॉन्ग राइड के लिए भी उपयुक्त बनाता है।

राइडिंग एक्सपीरियंस और स्पेसिफिकेशन

इस बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 165mm है और इसमें 17-इंच के व्हील्स मिलते हैं। साथ ही 90/120 सेक्शन के ट्यूबलेस टायर बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी देते हैं।

क्यों खास है Pulsar 180 की वापसी?

यह बाइक उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है जो कम बजट में दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइल चाहते हैं। खासकर मिडिल क्लास युवाओं के लिए यह एक परफेक्ट बैलेंस बनकर सामने आई है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी