- Hindi News »
- Automobile »
- Exciting Offers On Maruti Grand Vitara Discounts Of Up To Rs 180 Lakh This Festive Season
Maruti Grand Vitara पर धमाकेदार ऑफर, त्योहारी सीजन में 1.80 लाख रुपये तक की छूट
Diwali Car Offers: सुनहरा मौका लेकर आया है देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki India Limited जो अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है।
- Written By: सिमरन सिंह

Maruti Grand Vitara पर मिल रहा खास ऑफऱ। (सौ. AI)
Maruti Grand Vitara Car Discount: त्योहारों का मौसम कार खरीदने वालों के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki India Limited ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए अपनी प्रीमियम SUV Grand Vitara पर 1.80 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है। यह ऑफर अक्टूबर 2025 में पूरे भारत में Nexa डीलरशिप्स पर उपलब्ध है।
Maruti Grand Vitara पर जबरदस्त ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Grand Vitara Strong Hybrid वेरिएंट पर कंपनी 1.80 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 1.50 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा। इसके साथ मिलने वाला Dominion Edition Accessory Pack, जिसकी कीमत ₹57,900 है, ऑफर में शामिल है। जो ग्राहक CNG वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, उन्हें ₹40,000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यह ऑफर SUV के सभी वेरिएंट्स Sigma, Delta, Zeta और Alpha पर लागू है। Grand Vitara की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.76 लाख से शुरू होती है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे वैल्यू-फॉर-मनी SUV बनाती है।
इंजन और माइलेज की खासियत
Maruti Grand Vitara को Toyota के सहयोग से डेवलप किया गया है। इसमें वही 1.5-लीटर K15 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो Urban Cruiser Hyryder में भी मिलता है। यह इंजन 100 bhp की पावर और 135 Nm टॉर्क जनरेट करता है। SUV को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों में खरीदा जा सकता है। साथ ही, इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का ऑप्शन भी मौजूद है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस SUV में शामिल करता है। हाइब्रिड वेरिएंट में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो बैटरी को चार्ज करने के साथ अतिरिक्त पावर भी देती है। कंपनी के अनुसार, यह SUV 27.97 kmpl तक का माइलेज देती है और फुल टैंक में 1200 किमी से ज्यादा की दूरी तय करने में सक्षम है।
सम्बंधित ख़बरें
अब सस्ता इलेक्ट्रिक ऑटो आने वाला, Hyundai-TVS की जोड़ी मार्केट में मचाएंगी धूम
Tata Motors का ग्लोबल प्लान तैयार, अब दुनिया की टॉप कंपनियों में शामिल होने की तैयारी
Hyundai Creta का नया Summer Edition लॉन्च, अब कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
पेट्रोल-डीजल छोड़ EV की ओर भाग रहे लोग, सस्ती चलने वाली कारों ने मचाया धमाका
ये भी पढ़े: Akira Nakai कौन हैं: जो आरी से काटते हैं करोड़ों की Porsche, फिर बनाते हैं कला का नमूना
Tata Motors और Hyundai के शानदार ऑफर
Maruti के साथ Tata Motors ने भी ग्राहकों के लिए दिवाली ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने MY24 Models पर ₹1.35 लाख तक की छूट दे रही है।
- Altroz Racer पर सबसे बड़ा फायदा ₹1.35 लाख तक
- Altroz पर ₹1 लाख
- Tiago और Tigor (Petrol & CNG) पर ₹45,000 तक
- Nexon पर ₹45,000 तक
- वहीं Harrier और Safari Diesel Models पर ग्राहकों को ₹75,000 तक का लाभ मिल रहा है।
वहीं, Hyundai India ने भी अपनी कारों पर ₹7 लाख तक का डिस्काउंट ऑफर किया है। Grand i10 Nios पर ₹75,000 तक, Hyundai Aura पर ₹58,000 तक और Venue, i20, Alcazar पर भी बेहतरीन ऑफर दिए जा रहे हैं।
ध्यान दें
अगर आप नई SUV या हैचबैक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह दिवाली आपके लिए सबसे बेहतरीन समय है। Maruti, Tata और Hyundai तीनों कंपनियां अपने ग्राहकों को जबरदस्त डील्स और आकर्षक डिस्काउंट दे रही हैं। चाहे बात हो हाई माइलेज SUV की या स्टाइलिश कार की हर ग्राहक के लिए इस त्योहार पर एक परफेक्ट विकल्प मौजूद है।
Exciting offers on maruti grand vitara discounts of up to rs 180 lakh this festive season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘राघव चड्ढा गद्दार है…’, सांसद के मुबंई वाले घर के बाहर भारी हंगामा; सड़क पर बैठे AAP कार्यकर्ता
Apr 26, 2026 | 08:06 PMसंजू सैमसन ने पलक झपकते ही उड़ाई गिल की गिल्लियां, स्टंपिंग देख फैंस बोले- इसमें धोनी की झलक है, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 08:06 PMसिर्फ छह हजार नहीं, 9 हजार रुपये होगा पीएम किसान सम्मान निधि; बंगाल में किसानों के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान
Apr 26, 2026 | 08:05 PMमाली में काटी मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत से मचा हड़कंप! देश भर में हाई अलर्ट
Apr 26, 2026 | 08:01 PMFrench Open 2026: कार्लोस अल्काराज फ्रेंच ओपन से हुए बाहर, इस कारण लिया बड़ा फैसला
Apr 26, 2026 | 07:56 PMधीरेंद्र शास्त्री के बयान पर शिव प्रेमियों में रोष, गोंदिया में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्
Apr 26, 2026 | 07:54 PMपचपदरा रिफाइनरी में आग का ‘खतरनाक’ सच आया सामने! HPCL के खुलासे ने सबको चौंकाया
Apr 26, 2026 | 07:47 PMवीडियो गैलरी

गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
Apr 26, 2026 | 03:14 PM
West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी
Apr 26, 2026 | 02:56 PM
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Apr 26, 2026 | 02:00 PM
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM














