Car खरीदते समय इन बात का रखें ध्यान। Source. Pixabay
ऑटोमोबाइल

कार खरीदने का बना रहे हैं प्लान? इन 3 मौकों पर मिल सकती है सबसे सस्ती डील, जानें कौन सा समय है बेस्ट

Best Time to Buy Car: नई कार खरीदते समय सिर्फ पसंदीदा मॉडल और बजट तय करना ही काफी नहीं होता है। इस बात का भी ग्राहकों को पता होना चाहिए कि कार के लिए कौन सा समय सबसे सही होता है।

सिमरन सिंह

Biggest Discounts on Cars: नई कार खरीदते समय सिर्फ पसंदीदा मॉडल और बजट तय करना ही काफी नहीं होता है। इस बात का भी ग्राहकों को पता होना चाहिए कि कार के लिए कौन सा समय सबसे सही होता है। क्योंकि यह छोटा सा फैसला आपकी जेब पर बड़ा असर डाल सकता है। बता दें कि सही समय पर कार खरीदने पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और दूसरी सुविधाओं का फायदा मिल सकता है। ऐसे में सवाल है कि मंथ एंड, फेस्टिव सीजन या फिर ईयर एंड इनमें से कौन सा समय कार खरीदने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है?

मंथ एंड में डीलर से कर सकते हैं अच्छी बार्गेनिंग

अगर आप उन लोगों में से है जो पहले से ही अपने कार का मॉडल, इंजन और वेरिएंट तय कर चूके है तो महीने के आखिरी कुछ दिन आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। क्योंकि इसकी बड़ी वजह डीलर का मंथली सेल्स टारगेट होता है। टारगेट पूरा करने के लिए डीलर आखिरी दिनों में अतिरिक्त कार बेचने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में ग्राहक कीमत, एक्सेसरीज या एक्सचेंज बेनिफिट को लेकर बेहतर बातचीत कर सकता है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर डीलर महीने के अंत में बड़ा डिस्काउंट दे। साथ ही यह बी हो सकता है कि आपकी पसंदीदा कार का कलर या वेरिएंट का आपके हिसाब का स्टॉक में ना हो।

फेस्टिव सीजन में ऑफर्स की होती है भरमार

देखा गया है कि नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान ऑटो कंपनियां बिक्री बढ़ाने के लिए कई ऑफर्स पेश करती हैं। वहीं इस दौरान कार खरीदने वालों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, एक्सेसरीज और स्पेशल एडिशन जैसे फायदे मिल सकते हैं। वहीं फेस्टिव सीजन में कारों की उपलब्धता भी आमतौर पर अच्छी रहती है। लेकिन ज्यादा डिमांड के कारण फेमस मॉडल के कुछ वेरिएंट पर वेटिंग पीरियड काफी लंबा हो जाता है। इसलिए सिर्फ ऑफर देखकर फैसला करने के बजाय ऑन-रोड कीमत की तुलना करना सही रहेगा।

दिसंबर में मिल सकता है सबसे बड़ा डिस्काउंट

अगर आप उन लोगों में से है जो ज्यादा से ज्यादा पैसे बचाना चाहते है तो दिसंबर आपके लिए सबसे अहम महीना बन सकता है। क्योंकि साल खत्म होने से पहले डीलर पुराने स्टॉक को क्लियर करना चाहते हैं जबकि कंपनियां अपने सालाना बिक्री लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करती हैं। इसी वजह से दिसंबर में डिस्काउंट और दूसरे बेनिफिट काफी अच्छे मिल जाते है। लेकिन यहां एक बड़ा समझौता भी है। दिसंबर में खरीदी गई कार का मैन्युफैक्चरिंग ईयर पुराना हो सकता है जिसका असर भविष्य की रीसेल वैल्यू पर पड़ सकता है। इसके अलावा पसंदीदा कलर या वेरिएंट का स्टॉक भी कम हो सकता है।

आखिर कौन सा समय है आपके लिए बेस्ट?

सलाह दी जाती है कि अगर आपका लक्ष्य सबसे बड़ा डिस्काउंट है तो दिसंबर बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप ज्यादा ऑफर्स और विकल्प चाहिए तो फेस्टिव सीजन पर नजर रखना सही होगा। वहीं मॉडल और वेरिएंट पहले से तय है और कीमत पर मोलभाव करना चाहते हैं तो महीने का आखिरी हफ्ता भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात

हरियाणा विधानसभा में बवाल! भूपेंद्र हुड्डा की सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की, परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन

नेपाल जल आपदा, भारत ने भेजी 47.5 टन राहत सामग्री, विदेश मंत्री जयशंकर ने ली समीक्षा बैठक