Ola Electric Roadster X Plus का स्टाल है शानदार।(सौ. Ola) 
ऑटोमोबाइल

Ola Electric की नई Roadster X Plus इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Roadster X Plus इलेक्ट्रिक बाइक की कीमतों का ऐलान कर दिया है। यह बाइक ₹1,05,000 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1,55,000 रखी गई है। कंपनी ने यह कीमतें इंट्रोडक्टरी तौर पर पेश की हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में बड़ा धमाका करते हुए Ola Electric ने अपनी नई Roadster X Plus इलेक्ट्रिक बाइक की कीमतों का ऐलान कर दिया है। यह बाइक ₹1,05,000 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹1,55,000 रखी गई है। कंपनी ने यह कीमतें इंट्रोडक्टरी तौर पर पेश की हैं।

Ola Roadster X Plus: दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस

Ola की यह इलेक्ट्रिक बाइक Gen 3 प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें दो बैटरी पैक वेरिएंट मिलते हैं—4.5 किलोवाट और 9.1 किलोवाट। बाइक में 11 किलोवाट पीक पावर मोटर दी गई है, जिससे यह 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार महज 2.7 सेकंड में पकड़ सकती है। बड़े बैटरी पैक के साथ कंपनी 501 किलोमीटर की IDC रेंज का दावा कर रही है। इसके अलावा, बाइक को तीन राइडिंग मोड्स में पेश किया गया है।

Ola Roadster X Plus की कीमतें:

  • 4.5 किलोवाट बैटरी पैक: ₹1,05,000
  • 9.1 किलोवाट बैटरी पैक: ₹1,55,000
  • Ola Roadster X की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Ola ने Roadster X Plus के साथ ही Roadster X को भी तीन अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शंस में लॉन्च किया है—2.5 किलोवाट, 3.5 किलोवाट और 4.5 किलोवाट। यह बाइक 7 किलोवाट पीक पावर मोटर के साथ आती है, जिसकी टॉप स्पीड 118 किमी/घंटा है। यह 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड महज 3.1 सेकंड में पकड़ लेती है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Ola Roadster X की कीमतें:

  • 2.5 किलोवाट बैटरी पैक: ₹74,999
  • 3.5 किलोवाट बैटरी पैक: ₹84,999
  • 4.5 किलोवाट बैटरी पैक: ₹94,999
  • Ola Electric का दावा है कि Roadster X बाइक की IDC रेंज 252 किलोमीटर तक है।

Ola Electric ने EV मार्केट में मचाया धमाल

ओला इलेक्ट्रिक पहले से ही भारतीय EV मार्केट में एक बड़ा नाम बन चुका है। कंपनी लगातार नई तकनीक और बेहतर रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च कर रही है। Roadster X Plus और Roadster X की लॉन्चिंग के साथ ही Ola ने इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब