Nissan की SUV होगी खास। (सौ. Nissan) 
ऑटोमोबाइल

Nissan Magnite CNG लॉन्च: बजट में स्टाइलिश SUV, 24 किमी प्रति किलो का माइलेज और जबरदस्त फीचर्स

भारत में किफायती SUV की एंट्री हो गई है। Nissan India ने अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV Magnite का CNG वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो आने वाले समय में सभी यूजर्स के लिए उनकी पसंदीदा कार बनेगा।

सिमरन सिंह

भारत में एक नई किफायती SUV की एंट्री हो गई है। Nissan India ने अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV Magnite का CNG वर्जन लॉन्च कर दिया है। जो ग्राहक शानदार लुक, बेहतर माइलेज और बजट-फ्रेंडली SUV की तलाश में हैं, उनके लिए निसान मैग्नाइट CNG एक परफेक्ट विकल्प बनकर उभरी है।

कीमत और वेरिएंट्स

निसान मैग्नाइट CNG की शुरुआती कीमत 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह SUV छह पेट्रोल वेरिएंट्स में उपलब्ध है – बेस मॉडल XE से लेकर मिड-स्पेक XV तक। इससे खरीदार अपने बजट और जरूरत के अनुसार उपयुक्त वेरिएंट का चयन कर सकते हैं।

क्या है Retrofit CNG ऑप्शन?

यह कोई अलग मॉडल नहीं है, बल्कि मौजूदा 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन में डीलर लेवल पर CNG किट इंस्टॉल की जाएगी। यह किट Motozen कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है और इसे सरकार से मान्यता प्राप्त फिटमेंट सेंटर्स में लगाया जाएगा।

फीचर्स और इंजन परफॉर्मेंस

Magnite CNG में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि CNG मोड में पावर थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन इसका माइलेज 24 किमी/किग्रा है, जो इसे सेगमेंट में सबसे किफायती SUV बनाता है। वहीं पेट्रोल वेरिएंट्स का माइलेज 17.9 से 19.9 किमी/लीटर के बीच है।

Turbo-CNG का विकल्प नहीं

फिलहाल निसान ने Turbo-CNG इंजन का विकल्प नहीं दिया है। वर्तमान में केवल Tata Nexon CNG ही टर्बो इंजन के साथ आती है।

किन राज्यों में होगी उपलब्धता?

शुरुआत में यह SUV दिल्ली-NCR, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक में ही उपलब्ध होगी। इसकी बुकिंग 1 जून 2025 से शुरू हो रही है। कंपनी आने वाले समय में इसे देशभर में विस्तार देने की योजना बना रही है।

लंबे समय में फायदे का सौदा

CNG वर्जन की कीमत पेट्रोल मॉडल से करीब ₹75,000 ज्यादा है, लेकिन यह अंतर बेहतर माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट की वजह से जल्दी ही भरपाई कर सकता है। "जो लोग कम फ्यूल खर्च में स्टाइलिश और दमदार SUV की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक शानदार विकल्प हो सकता है।"

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?